फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंडी में पांच घंटे गरजा बुलडोजर... नोकझोंक के बीच 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त; तस्वीरों में देखें

Wed, 30 Jul 2025 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

Bulldozer Action Moradabad: मुरादाबाद में मंडी सचिव की दफ्तर में पिटाई के दूसरे दिन बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पूरे परिसर में पांच घंट तक चले इस अभियान में 100 दुकानों को तोड़ दिया गया। इससे माैके पर अफरा-तफरी मची रही। सचिव की पिटाई का आरोप भाजपा विधायक पर लग रहा है। 
विज्ञापन
1 of 19
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
Moradabad News Today: मुरादाबाद में सचिव संजीव कुमार की पिटाई के दूसरे दिन मंडी समिति परिसर में प्रशासन का बुलडोजर गरजा। विरोध और नोकझोंक के बीच मंगलवार सुबह एडीएम सिटी ज्योति सिंह और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने 100 से अधिक दुकानों पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पांच घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और आढ़तियों में भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। इस दौरान विरोध करने वाले आढ़तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर गाड़ी में बिठा लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

2 of 19
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मंडी समिति के सचिव से हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मंडी समिति परिसर में करीब पांच घंटे तक पांच बुलडोजरों से 100 से अधिक अस्थाई और स्थाई रूप से बनी दुकानों, छप्परों और टीन शेड को ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले सुबह साढ़े दस बजे तक मंडी में व्यापार और खरीदारी का माहौल था लेकिन 11 बजे जैसे ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की तो देखते ही देखते पूरा परिसर मलबे के ढेर और बिखरी सब्जियों के दृश्य में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

3 of 19
मुरादाबाद की मंडी से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों और आढ़तियों ने प्रशासन की कार्रवाई को मनमाना करार देते हुए आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें उजाड़ दिया गया। इससे उनका रोजगार भी प्रभावित हुआ और उनके स्टॉक किए गए सामान भी खराब हो गए हैं। आढ़ती राजपाल ने कहा कि वह कई साल से कारोबार कर रहे हैं। प्रशासन ने उनके टीन शेड तोड़ डाले। ऊपर से अचानक हुई बारिश ने रही-सही सब्जियां भी खराब कर दीं।

4 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन को कार्रवाई के दौरान कई बार विरोध भी झेलना पड़ा। व्यापारियों की अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। इस बीच कई व्यापारी इकट्ठा हुए और इस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें तितर-बितर कर दिया और नेतृत्व करने वाले आढ़ती को हिरासत में लेकर गाड़ी में बिठा लिया। हालांकि माहौल शांत होने और माफी मांगने के बाद आढ़ती को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

5 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
मारपीट के विरोध में उतरे आढ़ती
कार्रवाई के दौरान सोमवार को मंडी समिति के सचिव के साथ हुई मारपीट की घटना की भी चर्चा होती रही। अधिकतर आढ़तियों एवं व्यापारियों ने सचिव के साथ हुई मारपीट की घटना पर अपना विरोध जताया। उनका कहना था कि मंडी सचिव के साथ मारपीट नहीं करनी थी। इससे सभी लोगों का नुकसान हुआ है और उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। आढ़तियों का कहना था कि जिन लोगों ने सचिव को मारा है उन्हें सचिव से सिर्फ बात करनी चाहिए थी। अधिकारी के साथ हुई मारपीट का नुकसान उन्हें झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

6 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बल रहा तैनात
मंडी परिसर में दिनभर तनाव बना रहा। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। वहीं लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई थी। कार्रवाई का विरोध करने वाले व्यापारियों पर पुलिस ने सख्ती भी की।
विज्ञापन

7 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने जिसकी की पैरवी, उस पर भी जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
व्यापारियों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को पूरी तरह से एकतरफा बताया। कुछ दुकानदारों ने यह भी बताया कि शहर विधायक ने जिन आढ़तियों की पैरवी की थी उनके भी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

8 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद खराब हुईं सब्जियां 
जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान ही बारिश होने लगी। इससे व्यापारी अपना सामान स्टोर नहीं कर सके और कई दुकानदारों की सब्जियां व फल बारिश में भीग गए। परिसर में कीचड़ फैल जाने से व्यापारी सामान को समेट नहीं सके। बोरे और क्रेट में भरी सब्जियां पानी में भीग गईं।

9 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
डीएम से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
मंडी समिति में हुई कार्रवाई के विरोध में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अनुज सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और हरिओम शर्मा ने डीएम से वार्ता कर इस कार्रवाई का विरोध किया। वार्ता के बाद एमएलसी गोपाल अंजान ने बताया कि मंडी के व्यापारियों के जो प्रस्ताव थे उसपर मौखिक रूप से सहमति बन गई है। 

10 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही इसका ऑर्डर भी जारी हो जाएगा।  डीएम से बैठक करने के बाद भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों को बुलाया गया। यहां व्यापारियों को प्रस्ताव के पास होने की जानकारी दी गई। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों ने पूर्व में घोषित अपना हड़ताल वापस ले लिया है। मंडी समिति की सभी दुकानें बुधवार को खुलेंगी।

11 of 19
मुरादाबाद में मंडी सचिव संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
दफ्तर में घुसकर मंडी सचिव को पीटने वालों पर मुकदमा
मुरादाबाद में मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार को दफ्तर में घुसकर पीटने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मझोला थाने में दर्ज किए गए केस में लोक सेवक को दफ्तर में घुसकर पीटने, बलवा और तोड़फोड़ करने में 15 से 20 लोग आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने 24 घंटे बीत जाने के बाद यह कार्रवाई की है।

12 of 19
मुरादाबाद में मंडी सचिव की पिटाई के बाद माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मझोला क्षेत्र स्थित मंडी समिति में लाइसेंसी आढ़तियों में से कुछ ने दुकानों के आगे शेड आदि बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। मंडी सचिव संजीव कुमार ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। मंडी सचिव ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि सोमवार को वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति आया और बताया कि मंडी समिति में उसकी लाइसेंसी फर्म है। पिछले दिनों उसकी दुकान के बाहर भी अतिक्रमण हटा दिया गया। उसने मिट्टी डालकर दोबारा तैयार कर लिया है लेकिन कर्मचारी आपका हवाला देकर उसे हटाने की बात कह रहे हैं। इस दौरान उसने कॉल लगाकर विधायक से बात कराई।

13 of 19
मुरादाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान - फोटो : अमर उजाला
सचिव का आरोप कि विधायक ने अतिक्रमण नहीं हटाने को कहा। समझाने पर विधायक बोले, मुझे इस बारे में मत समझाओ तुम्हें आकर देखता हूं। कुछ देर बाद ही 15-20 लोग मेरे दफ्तर में घुस गए। एक व्यक्ति ने कैमरे तोड़ दिए जबकि दूसरे व्यक्ति ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। 

14 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 121 (1) लोक सेवक के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाना, 191 (2) बलवा करना, 333 दफ्तर में बंधक बनाकर पीटना, 234 (4) सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

15 of 19
मुरादाबाद में डीएम से मुलाकात करने जाते भाजपा विधायक रितेश गुप्ता और अन्य - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधि का सुरक्षा कर्मी भी हमलावरों में शामिल
मझोला थाने में दर्ज कराए केस में सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 15-20 हमलावर थे। इनमें जनप्रतिनिधि का सुरक्षाकर्मी भी शामिल था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी तो सभी हमलावरों के चेहरे साफ हो जाएंगे।

16 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय यह कर्मचारी थे मौजूद
सचिव संजीव कुमार ने बताया कि जिस वक्त 15-20 हमलावर दफ्तर में घुसे थे तब गेट पर गीता शर्मा, प्रधान लिपिक रेखा शर्मा, लिपिक अंजू रानी, रमा यादव, किरन देवी, गीता शर्मा, एलिस मैसी, सचिन, शुभम, मोहम्मद ग्यास,अर्पित, अनूप कुमार भी मौजूद थे जिनके सामने यह घटना हुई है।

17 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे बाद भी पुलिस साफ नहीं कर पाई घटना में कौन-कौन लोग शामिल
दफ्तर में घुसकर अधिकारी के साथ हुई मारपीट की घटना को चौबीस घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया। इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है लेकिन अब तक पुलिस यह साफ नहीं कर पाई है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। जबकि पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

मुरादाबाद: मंडी सचिव की पिटाई.. घेरे में BJP विधायक, फिर बुलडोजर एक्शन, अब डिप्टी सीएम बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

18 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण की शिकायतें मिली थी। पहले से सभी को नोटिस भी भेजा गया था। सामान्य कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाया गया है। व्यापारियों को परेशान नहीं किया गया है। व्यापारियों और आढ़तियों से बातचीत भी की गई है।- अनुज सिंह, डीएम
विज्ञापन

19 of 19
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों और आढ़तियों के हित में डीएम से वार्ता की गई है। किसी भी व्यापारी को नुकसान नहीं होगा। जो प्रस्ताव भेजे गए थे उसपर मौखिक रूप से स्वीकृति मिल गई है। 268 दुकानों की रिपेयरिंग, 50 नई दुकानें और टीन शेड सेक्शन कराने के प्रस्ताव को मान लिया गया है। - रितेश गुप्ता, नगर विधायक


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें