मुरादाबाद में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अब स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे। आमतौर पर मई माह में तापमान 40-45 डिग्री के बीच रहता है, वहीं इस साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का असर साफ दिख रहा है और मुरादाबाद भी इसकी चपेट में है।