फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब मामला: सात साल पहले मुलाकात, चार साल तक कसमे-वादे, पर फेरों के बाद दुल्हन ने मांग लिया तलाक, जानें क्यों?

Sat, 14 May 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। प्रेम विवाह करने के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। यह सुन दूल्हे के होश उड़ गए। दुल्हन ने अपने पति से तलाक की मांग कर दी। हालांकि परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। फिलहाल दुल्हन ने अपने पति से तलाक ले लिया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती का अपनी बहन के देवर से चार साल प्यार चला। उसने परिवार के विरोध में जाकर प्रेमी से शादी की, लेकिन शादी के अगले ही दिन उसने पति के साथ रहने से इनकार दिया। उसने पति से तलाक मांग लिया। दोनों परिवारों ने युवती को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दरअसल, सोनीपत निवासी इंजीनियर के भाई की मुरादाबाद में ससुराल है। इंजीनियर का भी मुरादाबाद आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
करीब सात साल पहले इंजीनियर के अपनी भाभी की छोटी बहन से संबंध हो गए थे। इसके बाद युवती भी कई बार सोनीपत गई। युवती ने अपने परिवार से साफ साफ कह दिया गया कि वह बहन के देवर से ही शादी करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था। बावजूद इसके युवती प्रेमी से शादी के लिए अड़ गई। बेटी की जिद के आगे परिवार ने हार मान ली और इंजीनियर के साथ युवती की शादी कर दी। फेरे की रस्में पूरी होने के बाद युवती ने उसने साथ रहने से साफ इनकार दिया।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
उसने कहा है कि वह अपने मायके जाना चाहती है। युवती मायके आ गई। इसके बाद वह कभी नहीं गई। युवती पर दोनों परिवारों ने ससुराल जाने के लिए दबाव बनाया तो उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे दिया। उसने आत्महत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवती के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र में भेज दिया गया। यहां कई काउंसलिंग में उसे मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवती पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है, अब दोनों अलग अलग रहेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें