फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम के बरसे बदरा: मुरादाबाद में जलभराव के बीच चलने लगी नाव, सभी नदी- नाले उफान पर, तस्वीरों में देखें जनजीवन

Sun, 07 Jul 2024 03:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में लगातार हो रही झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश से पहले नगर निगम द्वारा करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर शहर के नालों की सफाई की दावे किए गए थे, लेकिन झमाझम बारिश में उफनाते नालों और तालाब बनीं सड़कों ने इन दावों की पोल खोल दी। लाइनपार रामलीला ग्राउंड व उसके आसपास का क्षेत्र स्वीमिंग पूल बन गया।

विज्ञापन

2 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार से चल रही बारिश रविवार को भी जारी रही। लगातार हो रही तेज बारिश का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। शहर के स्टेशन रोड पर निकास के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर भरने तथा सड़क के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

3 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
सबसे बुरा हाल कांठ रोड का रहा। जल निगम द्वारा यहां पीएसी तिराहा से भटावली तक सीवरलाइन डालने के बाद मिट्टी पाटकर छोड़ दी गई है। यहां पीडब्ल्यूडी द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न कराए जाने से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के कारण इस मार्ग पर कई जगह सड़क बैठ गई है तो कई जगह गड्ढे बन गए हैं।

4 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहां जलभराव व कीचड़ के कारण कई बार वाहन फंसे। इसके कारण घंटों जाम लगा रहा। बारिश के बीच जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस मार्ग पर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जीएमडी रोड स्थित कुछ दुकानों व मोहल्ला बारादरी के कुछ घरों तक में बारिश का पानी पहुंच गया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

5 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट रोड सोनकपुर, जीएमडी व जेल रोड भी बनी तालाब
स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत विकसित की गई सोनकपुर स्टेडियम रोड, जेल रोड व जीएमडी रोड पर भी दो फीट तक पानी भर गया। सोनकपुर स्टेडियम रोड पर स्कूली बच्चों समेत लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन

6 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा का जलस्तर बढ़ा 
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि शुक्रवार बारिश बहुत कम होने के कारण पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 53 सेंटीमीटर घट कर 188.44 मीटर हो गया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे यह जलस्तर 188.97 मीटर था। उन्होंने बताया कि शनिवार को तेज बारिश हुई। इसके कारण रविवार को रामगंगा का जलस्तर बढ़ा गया है।  

विज्ञापन

7 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
इन मोहल्लों की सड़कें भी डूबीं
शहर की पॉश कॉलोनी डीडीआई सिटी, रामगंगा विहार, आशियाना, बुद्धि विहार, मानसरोवर के अलावा झब्बू का नाला, बारादरी रोड, बंगलागांव, पैपटपुरा, जयंतीपुर, रामतलैया, सरस्वती विहार, किसरौल, करूला आदि कॉलोनी के मार्ग भी जलभराव के कारण तालाब बन गए। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।

8 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
जल निकासी के लिए कई जगह लगाना पड़ा मडपंप
बारिश के बद हुए जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम की टीम को मोहल्ला शिव नगर, लाइनपार जाहिद नगर में मडपंप लगाना पड़ा। वहीं भोलानाथ कॉलोनी में कई जगह मिट्टी व रेत भरी बोरियां लगाई गईं। बुधबाजार क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मलबा आदि उठाया। रामगंगा विहार व अन्य क्षेत्र में वर्षा के दौरान सड़क पर हुए गड्ढों को भरवाया गया।

9 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिनभर में हुई 38 मिलीमीटर बारिश
मुरादाबाद में कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश होती रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिनभर में 38 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार रात छाए बादल शनिवार तड़के बरस पड़े। दोपहर में कुछ देर के लिए सिर्फ बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर बाद से देर शाम तक बारिश होती रही।

10 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 100 फीसदी रही।

11 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
सुबह बारिश 4.6 मिलीमीटर और शाम को बारिश 33.4 मिलीमीटर रही। हवा पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूरब से पश्चिम दिशा में रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार को बूंदाबांदी और हल्की बारिश का अनुमान है। कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है।

12 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त ने बारिश के बीच लिया स्थिति का जायजा
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बारिश के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव की स्थिति का रात सात बजे निगम की टीम के साथ जायजा लिया। उन्होंने पुराना रोडवेज बस स्टैंड पहुंच कर वहां प्रमुख नाले से जल निकासी का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन रोड, जेल रोड आदि पर भी जलभराव की स्थिति देखी।

13 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान व उनकी टीम को शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जल निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नगर निगम की टीम भी शहर के विभिन्न स्थानों पर नाली, नाले में फंसे कबाड़, पॉलिथीन आदि को निकालने में जुटी रही।

14 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बीच कांठ रोड पर वाहनों की लगी रही कतार
क्षतिग्रस्त कांठ रोड पर निर्माण कार्य के कारण शनिवार को बारिश के बीच जाम लग गया। इस दौरान एक गाड़ी जल निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में फंस गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कांठ रोड पर गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहनोंं के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। शनिवार की शाम इसी मार्ग पर जाम लग गया।

15 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
लोनिवि के अभियंताओं का कहना है कि कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वार जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इस मार्ग पर जल निगम ने अपना काम अभी पूरा नहीं किया है। पीएसी तिराहे से लेकर अगवानपुर चीनी मिल तिराहे तक गड्ढों को भरने का कार्य रात और दिन चल रहा है।

16 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के अनुसार 22 किमी के स्टेट हाईवे का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव मार्च के महीने में हुआ था। टेंडर प्रक्रिया 15 जून को पूरी हुई। 15 दिन बाद एक जुलाई से एमएन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है।

17 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से पांच घंटे गुल रही बिजली
कांशीरामनगर श्रीराम चौक के पास शनिवार की दोपहर हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से पांच घंटे बिजली गुल रही। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की डालियों को काटकर हटाया। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने रात आठ बजे तक किसी तरह लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कराई।

18 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कांशीराम नगर के अलावा बुद्धि विहार सहित अन्य कॉलोनियों के करीब छह हजार से अधिक आवासों की बिजली गुल रही। वहीं बारिश के कारण अवंतिका कॉलोनी, दीनदयाल नगर सहित अन्य क्षेत्रों के लोग बिजली गुल होने से परेशान हो गए। शाम के समय सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर रही। बिजली गुल होने के कारण पंप नहीं चल सके।

19 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
धान की रोपाई ने पकड़ी गति
कांठ क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के बाद से ही किसानों ने धान की रोपाई का कार्य प्रारंभ कर दिया था। अब रोपाई के कार्य ने गति पकड़ ली है। किसान दिन भर खेतों में कार्य कर रहे हैं। हर रोज कांठ तहसील क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिन किसानों के खेत पहले से तैयार थे। उन्होंने धान की रोपाई का कार्य तभी प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

20 of 20
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
खेतों में पहले से ही काफी नमी थी। अब हो रही अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान रोपाई का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया है। कांठ, छजलैट और उमरी कलां क्षेत्र में ज्यादातार किसान धान की रोपाई अच्छी तरह से करते हैं। जिससे फसल अच्छी होती है। शुक्रवार को तमाम किसान अपने परिवारों के साथ खेतों में धान रोपाई का कार्य करते हुए दिखाई दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें