फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क में दिखे बाल गोपाल, दिया संदेश- मुंह ढंककर निकलें, दूरी का रखें खयाल

Wed, 12 Aug 2020 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बाल-गोपाल भी दे रहे हैं कोरोना से बचाव सा संदेश... - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी के त्योहार पर मंगलवार को पीतलनगरी कृष्णमय हो गई। सुबह से श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और आधी रात को कृष्ण जन्म के साथ ही मंदिर में घंटे-घड़ियाल बजने लगे। जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। घर-घर लड्डू गोपाल को पंजीरी का प्रसाद चढ़ाया गया और झूला झुलाया गया। मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, झालर, फूल-पतियों की लड़ियों से सजाया गया था। घरों में भी बने पूजा घरों को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ सजाया। मुंह पर मास्क लगाए बाल-गोपाल ने इस बार कोरोना से बचाव का संदेश दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना का असर... - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार मंदिरों में मनमोहक झांकियां और रासलीलाओं के आनंद से श्रद्धालु वंचित रह गए। मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने ही भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक पंचामृत से किया। इसके बाद घरों में प्रसाद पहुंचाया गया। दिल्ली रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण का कीर्तन किया। पंडित मुरारी गौर और सुनील गौर ने पूजन किया। इसके बाद भजन गाए गए और रात 12 बजते ही कान्हाजी का जन्म हुआ। इसके बाद फल और पंचामृत सचिव विकास अग्रवाल, मधु अग्रवाल, विवेक, प्रदीप शुक्ला, अजय, ध्रुवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर नें सजावट... - फोटो : अमर उजाला
रामगंगा विहार स्थित शिवहरि मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। कोरोना संक्रमण की वजह से श्रद्धालु भजन-कीर्तन नहीं कर पाए। मंदिर के सेवादारों ने साउंड पर भगवान श्रीकृष्ण के सुरीले भजन बजाए, जिन्हें सुनकर आस-पास क्षेत्र के श्रद्धालु मग्न हो गए। पूजन पंडित नारायण दत शास्त्री ने किया, जबकि सेवा में सागर शर्मा, पारस शर्मा, संजय पाठक, ऋषभ शुक्ला, बलदेव राज, तिलक राज आदि मौजूद रहे। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में मिलन बस्तौर निकट आरटीओ आफिस स्थित श्री गोपाल गोशाला में बने मंदिर श्री बांके बिहारी गोपेश्वर महादेव में पंडित गोपाल दत ने विधि विधान से पांच किलो दूध के साथ भगवान का अभिषेक कराया। 
 

4 of 5
उत्सव के रंग... - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जन्म अभिषेक, पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ और विशेष शृंगार हुआ। पंडित गोपाल दत ने कहा कि प्रभु जी की मनोहारी मूरत सभी का मनमोह कर सभी के कष्टों और दुखों को दूर करती हैं। समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देव शर्मा ने बताया कि मंदिर श्री बांके बिहारी गोपेश्वर महादेव में 12 अगस्त को पूजन आरती होगी। इस दौरान राजेश खंडेल वाल, सुशील शर्मा, अशोक अरोरा, शशि अरोरा,श्याम सुंदर गौड़, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। शिव शक्ति मंदिर में महंत पंडित हेमंत भट्ट और पंडित देवेंद्र ओझा ने विधि विधान से पूजा पाठ कराया। मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान के भजनों का गुणगान किया और जाप महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे का जाप किया। रात 12 बजे प्रबंधक गोरखनाथ प्रसाद ने लड्डू गोपाल को भोग लगाया, आरती की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्सव और उत्साह... - फोटो : अमर उजाला
समिति के सभी सदस्यों ने कान्हाजी को झूला झुलाया। पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महंत पंडित हेमंत भट्ट, पंडित देवेंद्र ओझा, अशोक शर्मा, राधे मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। गीता ज्ञान मंदिर में पंडित गिरिजाभूषण मिश्रा और महेश चंद्र मिश्र ने विधि विधान से कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाया। आस-पास के श्रद्धालु एक-एक कर भगवान के दर्शन करने के लिए आए। मंदिर में कपड़ों से सजावट की है। मनमोहक बांके बिहारी का शृंगार किया गया। भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर आरती की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें