मुरादाबाद में शोभित की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
उसकी बीते सोमवार शाम करीब पांच बजे बलदेवपुरी-वसंत विहार चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घनश्याम ठाकुर ने एफआईआर में बताया था कि उस शाम शोभित अपने दोस्तों गौतम कश्यप, आदित्य और रोहित के साथ खड़ा था, तभी जतिन उर्फ लाला, अक्कू शर्मा, अविनाश पासी और रोहित जाटव वहां पहुंचे और शोभित को घेर लिया। आरोप है कि अक्कू शर्मा ने तमंचा कनपटी पर सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।