फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बेहद कट्टर है...पांच वक्त की नमाज', कासिम अली की करतूत से कलंकित हो गया गांव; जीवन शैली बदलने की कहानी

Wed, 01 Oct 2025 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के कासिम अली को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। सरकार गिराने और हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। एटीएस टीम ने कासिम समेत चार युवकों को सरकार गिराने व हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
1 of 14
qasim ali rampur - फोटो : अमर उजाला
सरकार गिराने और हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कदीम निवासी कासिम अली के गांव में मंगलवार को लोग उसकी चर्चा करते रहे। कुछ लोग तो कह रहे थे कि उसकी करतूत से गांव कलंकित हो गया, जबकि कुछ उसे बेकसूर बता रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने भी डेरा डाल दिया। 

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कदीम निवासी किसान बब्बू शाह के बड़े बेटे कासिम अली को लखनऊ की एटीएस टीम ने रविवार की शाम चंदुआ नगला गांव की मस्जिद के पास से दबोच लिया था।
विज्ञापन

2 of 14
कासिम के पकड़े जाने के बाद परेशान परिजन - फोटो : संवाद
ग्रामीणों के अनुसार एटीएस उसे दबोच कर लखनऊ ले गई। एटीएस टीम ने कासिम समेत चार युवकों को सरकार गिराने व हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को सराय कदीम व क्षेत्र के लोगों को घटना की जानकारी अखबार व सोशल मीडिया के जरिए मालूम हुई। मंगलवार की सुबह से ही पूरे गांव के लोग कासिम की हरकतों को नापाक बताते हुए चर्चा कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 14
कासिम का घर - फोटो : संवाद
परिवार के लोग भी घर में गुमसुम बैठे हुए थे। कासिम के तमाम रिश्तेदार जानकारी करने के लिए उनके घर पहुंचने शुरू हो गए। बब्बू शाह सुबह ही खेत पर धान कटवाने के लिए चले गए। घर में कासिम की मां नन्ही बेगम, पत्नी अनम, भाई नासिर व आसिम, बहन फिजा रिश्तेदारों के साथ मौजूद थे। मां नन्ही बेगम समेत सभी परिजनों ने कासिम को बेगुनाह बताया। पुलिस प्रशासन को शायद गलतफहमी हुई है या उसे किसी ने गलत तरीके से फंसवाया है। तीन माह पहले ही अपने गांव लौटा था। कासिम ऐसा निकलेगा। यह बात ग्रामीणों ने न सोचने की बात बताई।

4 of 14
कासिम के परिजन - फोटो : संवाद
कट्टरता को समर्पित है कासिम 
सराय कदीम गांव के लोगों खासकर युवा वर्ग ने बताया कि कासिम हालांकि किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करता था, लेकिन वह धार्मिक मामले में बेहद कट्टर है। पांच वक्त की नमाज अदा करना और युवाओं के बीच कट्टरता की बातें अक्सर किया करता था।
विज्ञापन

5 of 14
कासिम का घर - फोटो : संवाद
दूसरे गांव की मस्जिद में नमाज अदा करने क्यों जाता था कासिम
ग्राम सराय कदीम निवासी किसान बब्बू शाह के बड़े पुत्र कासिम अली के बारे में मंगलवार को लोगों ने बताया कि वह पांच टाइम का नमाजी था। लेकिन वह अक्सर नमाज अदा करने के लिए अपने घर के पास की मस्जिद की बजाय पड़ोसी गांव चंदुआ की मस्जिद में जाता था। इस बात को लेकर भी आज लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 14
काशिम के पकड़े जाने के बाद परेशान परिजन - फोटो : संवाद
खुफिया विभाग ने डाला डेरा 
ग्राम सराय कदीम में कासिम अली को एटीएस टीम द्वारा दबोचे जाने के बाद खुफिया विभाग की टीमों ने गांव में डेरा जमा लिया है। मंगलवार को भी खुफिया विभाग के तमाम अधिकारी कासिम अली व उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारियां लेते देखे गए।
विज्ञापन

7 of 14
कासिम की गली में वीरानी - फोटो : संवाद
कासिम के तमाम दोस्त हुए भूमिगत
सराय कदीम गांव में आज इस बात की चर्चा थी कि लखनऊ की एटीएस द्वारा कासिम को सरकार गिराने व हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद उसके तमाम दोस्त भी भूमिगत हो गए हैं। वहीं, कासिम के करीबियों ने भी अपने आप को इधर-उधर छुपा लिया है। उन्हें डर है कि कहीं वह भी लपेटे में न आ जाएं।

8 of 14
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
चार  दिन से रेकी कर रही थी एटीएस की टीम 
ग्रामीणों ने बताया कि एक कार व पांच मोटर साइकिल सवार करीब 12 लोग बीते चार दिन से उनके गांव में डेरा डाले हुए थे। सादा लिबास में लोग इधर-उधर दुकानों व ग्रामीणों के बीच रहकर कासिम के बारे में जानकारी हासिल कर रहे थे।

9 of 14
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम कासिम नमाज अदा करके ग्राम चंदुआ की मस्जिद से बाहर निकाला तो एटीएस की टीम उसे दबोच कर अपने साथ ले गई। हालांकि, ग्रामीणों ने विरोध करते हुए एटीएस की टीम की गाड़ी को रोक भी लिया था। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान एटीएस की टीम ने ग्रामीणों के ऊपर हथियार तान दिए थे। भयभीत ग्रामीण खेतों में भाग गए। बाद में एटीएस की टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई।

10 of 14
यूपी पुलिस
छह साल पहले की रिकॉर्डिंग बनी चर्चा का विषय 
मंगलवार को सराय कदीम गांव में मोबाइल फोन की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने बताया कि यह रिकॉर्डिंग करीब छह साल पहले की है। लोगों का दावा था कि कासिम ने गांव के ही एक युवक को फोन करके तमाम कट्टरपंथी बातें की थीं। उस वक्त लोगों ने कासिम की बात को गंभीरता से नहीं लिया था। मंगलवार को यह ऑडियो पूरे दिन गांव के लोगों खासकर युवाओं में चर्चा का विषय रही।

11 of 14
जाँच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी खजुरिया क्षेत्र आतंकवादी शब्द से हो चुका है अपमानित
खजुरिया थाना क्षेत्र के सराय कदीम में कासिम अली के पकड़े जाने की घटना भले ही ताजा है, लेकिन इससे पहले भी थाना क्षेत्र के ग्राम अकिलपुर उर्फ बदनपुरी गांव निवासी मोहम्मद शरीफ को भी रामपुर के सीआरपीएफ में हुई घटना के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ की एटीएस टीम ने सीआरपीएफ कांड के आरोप में मोहम्मद शरीफ को जब गिरफ्तार किया था तो उस वक्त भी खजुरिया थाना क्षेत्र काफी सुर्खियों में रहा। बदनपुरी गांव के बाद अब लोगों की जुबां पर सराय कदीम गांव का नाम भी उछल रहा है।

12 of 14
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही कासिम की जीवन शैली बदलने की कहानी
ग्रामीणों ने बताया कि कासिम के पिता के नाम करीब डेढ़ एकड़ भूमि है। सात लोगों के परिवार का खर्चा चलाना बेहद कठिन है। ग्रामीणों के अनुसार ऐसे में कुछ ही साल मकान बनाने, एक ट्रैक्टर ट्राली खरीदने, करीब डेढ़ साल पहले अपनी शादी करने इन तमाम खर्चो को लेकर भी ग्रामीण आपस में चर्चा करते नजर आए।

13 of 14
गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कासिम के परिजन हर साल 20 से 25 एकड़ भूमि ठेके पर भी लेते हैं। ठेके पर ली गई जमीन का भुगतान भूमि स्वामी को एडवांस देना पड़ता है। ग्रामीणों ने इन तमाम खर्चों को लेकर भी संदेह व्यक्त किया। 
विज्ञापन

14 of 14
up police - फोटो : अमर उजाला
अपने पिता की करतूत से अनजान थी मासूम बेटी
 ग्राम सराय कदीम निवासी कासिम अली की पत्नी अनम ने करीब एक सप्ताह पूर्व बेटी को जन्म दिया है। लोगों का कहना था कि अभी कासिम की बेटी ने दुनिया में आकर अपनी आंखें भी ठीक से नहीं खोली हैं, ऐसे में कासिम की करतूत ने पूरे घर को कलंकित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें