फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ साल से अफेयर, करना चाहती थी प्रेमी की गरीबी दूर, अरशद को लाखों रुपये दे चुकी थी कारोबारी की बेटी अरीबा

Fri, 15 May 2026 02:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी की 21 साल की बेटी अरीबा अपने प्रेमी अरशद को करोड़पति बनाना चाहती थी। परिवार के विरोध में शादी कर मौज करने का प्लान था। प्रेमी अरशद ने कॉलेज के दोस्तों की मदद से गैंग बनाया था।
विज्ञापन
1 of 13
Moradabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में पीतल कारोबारी की 21 साल की बेटी अरीबा ने सिर्फ डिजिटल लॉक खोलकर डकैती ही नहीं डलवाई थी, बल्कि मुख्य साजिशकर्ता भी रही। साधारण परिवार से जुड़े प्रेमी अरशद से शादी में गरीबी आड़े न आए, इसके लिए करोड़ों की डकैती की साजिश रची गई। इससे पहले भी वह धीरे-धीरे अरशद को लाखों रुपये दे चुकी थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अरशद और अरीबा ने बताया कि 2018 में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। उस वक्त अरशद दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा था। वहां अरीबा की एक रिश्ते की बहन भी पढ़ रही थी। बहन ने ही अरीबा और अरशद के बीच दोस्ती कराई थी। 
विज्ञापन

2 of 13
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों के बीच फोन, फेसबुक और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत शुरू हो गई। अरीबा अरशद से शादी करना चाहती थी लेकिन अरशद उसके नाबालिग होने की बात कहकर टाल देता था। दो साल पहले अरीबा बालिग हो गई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 13
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अरीबा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। अब अरशद नया गेम खेलने लगा था। उसने अपनी बिरादरी अलग होने के साथ ही बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। उसका परिवार हमारी शादी के लिए तैयार नहीं होगा। जिस पर अरीबा ने उसे हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। 

4 of 13
आरोपियों से बरामद किया गया कैश - फोटो : अमर उजाला
बीच बीच में उसने अरशद को अपने घर से लाखों रुपये भी दिए लेकिन वह उन रुपयों को खर्च कर देता था। इसके बाद दोनों भाग कर शादी करने की योजना बना ली थी लेकिन इससे पहले अरीबा अरशद को करोड़पति बनाना चाहती थी। ताकि परिवार के विरोध में जाकर शादी करें तो उनके सामने आर्थिक संकट न आए। 
विज्ञापन

5 of 13
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
करीब छह माह से अरीबा अपने घर में आने वाली रकम की पल-पल की जानकारी अरशद को देती थी। उसने ही बताया कि रविवार को उसके घर में करोड़ों रुपये आएंगे। इस रुपयों से अपनी अच्छी जिंदगी बताएंगे। आरोपी ने घर में रखे नोटों के फोटो भी अरशद को भेजे थे। 
 
विज्ञापन

6 of 13
आरोपियों से दो कार बरामद - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के दोस्तों की मदद से बनाया गैंग
अरीबा ने घर में रखे नोटों की फोटो अरशद के पास भेजी तो अरशद ने अपने कॉलेज के दोस्त कुलदीप से संपर्क किया। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका के घर में बहुत रुपये रखे हैं। आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। घर में रुपये रखे मिल जाएंगे और आसानी से भाग जाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
अरशद के दोस्तों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कुलदीप ने अपने ममेरे भाई रवि से संपर्क किया। दोनों के पास कार थीं। कुलदीप के ऑफर को रवि ने तुरंत स्वीकार कर लिया। रवि ने अपने परिचित निक्की से अरशद और कुलदीप से बात कराई। निक्की ने अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ लिया। इसके बाद करीब 10 लोगों का गैंग तैयार किया गया। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

8 of 13
पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अरीबा से भी पहले कई बेटियां दे चुकी हैं परिवार को धोखा
इससे पहले भी अरीबा की तरह ही बेटियां अपने परिवार को चुका दे चुकी हैं। अमरोहा बावनखेड़ी में तो प्रेमी सलीम से मिलने के लिए शबनम ने अपने पूरे परिवार को ही खत्म कर दिया था। 2020 में मझोला क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी से मिलने के लिए अपने बेटे का ही अपहरण करा दिया था। 

9 of 13
कारोबारी इमरान के घर के अंदर की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
इस तरह पाकबड़ा क्षेत्र में एक स्वाति नाम की युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने पूरे परिवार को जेल भिजने के लिए साजिश रचकर एक बेगुनाह की हत्या कर दी दी थी। 18 सितंबर की सुबह पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या के पास कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला था। 

 

10 of 13
अरीबा और अरशद - फोटो : अमर उजाला
उसकी पहचान गुरैठा निवासी 21 वर्षीय पेंटर योगेश के रूप में हुई थी। इस मामले में योगेश के भाई उमेश ने गांव में रहने वाले शोभाराम, उसके बेटे गौरव और कपिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल की तो सामने आया है कि हत्याकांड में गौरव, कपिल शामिल नहीं थे बल्कि इनकी बहन स्वाति शामिल थी।

 

11 of 13
घटना की जानकारी देते पीतल कारोबारी इमरान - फोटो : संवाद
जांच में पता चला था कि बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खेड़ादास निवासी मनोज पाकबड़ा में सौनियों वाला बड़ा मंदिर में किराये पर रहता था, जो गुरैठा गांव में सैलून चलाता था। मनोज और स्वाति के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। स्वाति अपने परिवार को जेल भिजवाने के बाद मनोज से शादी करना चाहती थी।

 

12 of 13
कारोबारी की बेटी और उसका दोस्त गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डलवाया था डाका
मुरादाबाद के नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर रविवार की देर रात करोड़ों का डाका किसी और ने नहीं, उनकी बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डलवाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अरीबा, अरशद समेत वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया।
 
विज्ञापन

13 of 13
मुरादाबाद पुलिस ने किया डकैतीकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, अरीबा ने ही रिमोट से डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया था। पुलिस ने 47.24 लाख रुपये बरामद कर लिए। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें