फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'आप रोना मत, आंसू भी पोंछे', मां के कत्ल के बाद लवीश ने पिता से कही ये बात; साढ़े 6 घंटे गम-गुस्सा और दहशत

Thu, 05 Feb 2026 02:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा में पड़ोसी ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला का पति अपनी  पत्नी को याद कर फूट  फूट के रोया। इस दौरान बेटे उन्हें चुप करया और कहा कि पापा आप मत रोना। 
विज्ञापन
1 of 18
Amroha Ruby Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमरोहा के पचोकरा मेहरबान अली में रूबी की हत्या के बाद के साढ़े छह घंटे गांव में गम, गुस्सा और दहशत का माहौल रहा। डर ऐसा की वाल्मीकि समाज के अन्य परिवारों के लोग भी घर छोड़कर भाग गए। गुस्साई भीड़ आरोपी धीरज को अपने कब्जे में लिए जाने की जिद पर अड़ी रही। 

पुलिस और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के समझाने के बाद भी भीड़ नहीं मानी और हंगामा करते रहे। हर कोई पुलिस द्वारा धीरज को थाने ले जाने का इंतजार कर रहा था, उनका इरादा सिर्फ धीरज को सबक सिखाना था। रूबी की हत्या की खबर जिसे मिली वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

2 of 18
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण - फोटो : संवाद
शाम तक रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भीड़ को बढ़ती देखकर पुलिस अधिकारियों की सांस फूल गई। अफसरों को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा था। रूबी के रिश्तेदारों की भीड़ बढ़ता देख एसपी अमित कुमार आनंद ने भी अतिरिक्त फोर्स बुला ली। थोड़ी देर देखते ही देखते गांव छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

3 of 18
हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण - फोटो : संवाद
एसपी अमित कुमार आनंद के अलावा एएसपी अखिलेश भदोरिया, सीओ अवधभान भदोरिया, सीओ सिटी अभिषेक यादव के अलावा गजरौला, रजबपुर, नौगांवा सादात, डिडौली और अमरोहा शहर के थाना प्रभारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। रूबी के शव  के पास महिलाएं बिलखती रहीं।

4 of 18
अमरोहा में रूबी की हत्या - फोटो : संवाद
परिजनों के मुताबिक रूबी का मायका मुरादाबाद के मेहलकपुर का है। रूबी की बड़ी बहन राजेश्वरी भी उसके जेठ धर्मवीर को ब्याही है। मुरादाबाद में सिर से मां का साया उठने के बाद राजेश्वरी ने ही रूबी को लाड़-प्यार से पाला था। वह अपनी बहन रूबी को खुश देख सकेगी, इसलिए उन्होंने अपने देवर नरेंद्र सिंह के साथ शादी कराई थी। रूबी की मौत के बाद राजेश्वरी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

5 of 18
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
रूबी के बेटे लवीश, नकुल और बेटी नैना गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। दिनदहाड़े रूबी की हत्या के बाद उस दावत के कार्यक्रम में भी मातम पसर गया, जहां वह खाना खाकर घर लौट रही थी। गुस्साई भीड़ ने आसपास के घरों पर चढ़कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोपी के परिजनों ने हमसाज होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

6 of 18
जांच के दाैरान माैके पर माैजूद महिलाएं - फोटो : संवाद
इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने रूबी के बच्चों की परवरिश के लिए आर्थिक मदद की मांग की और मौके पर डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ गए। हालांकि, बाद में डीएम के निर्देश पर डिप्टी कलक्टर चंद्रकांता मौके पर पहुंचीं और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

7 of 18
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
बच्चे घर में कर रहे थे इंतजार
जो रूबी पड़ोसी युवक के हमले में देखते-देखते दम तोड़ गई, उसके मासूम बच्चे मां का घर पर इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र और रूबी के दो बेटे लवीश (10), नकुल (सात), नैना (छह) हैं। घटना के समय वह घर पर थे। आरोपी और रूबी के घर के बीच सिर्फ एक दीवार होने से मासूम बच्चों को यकीन नहीं हो रहा था कि पड़ोस का युवक ही उनकी मां की मौत का कारण बन जाएगा।

8 of 18
अमरोहा में रूबी की हत्या - फोटो : संवाद
जनप्रतिनिधि भी जुटे समझाने में बड़ी वारदात का पता चलने पर नौगावां के सपा विधायक समरपाल सिंह, अमरोहा की पालिकाध्यक्ष के परिजन, बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, जितेंद्र सिंह एडवोकेट भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने पर जुटे रहे।

9 of 18
मां की हत्या के बाद रोते बच्चे - फोटो : संवाद
लवीश अपने पिता से बोला आप रोना मत, आंसू भी पोंछे
पत्नी रूबी की हत्या के बाद बेलदारी की मजदूरी करने वाले नरेंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेंद्र घर के दूसरी तरफ जाकर गमजदा हालत में चारपाई पर बैठे थे। तभी एसपी अमित कुमार आनंद मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जानकारी हासिल की।

10 of 18
अमरोहा में रूबी हत्यकांड - फोटो : संवाद
इस दौरान नरेंद्र अपनी  पत्नी रूबी को याद कर फूट  फूट के रोए, तो बेटा लवीश उन्हें चुप करने लगा और कहा पापा आप मत रोना। इस दौरान लवीश ने कई बार उनके आंसू पोंछे और कंधे पर हाथ रखकर खुद भी रोने लगा। पिता के लिए बेटे का प्यार देखकर हर किसी की आंखें भर आईं।

11 of 18
हत्या के बाद माैके पर पुलिस - फोटो : संवाद
रूबी की मौत के बाद तीन बच्चों  के सिर से उठा मां का साया  
पचोकरा मेहरबान अली में रूबी की हत्या के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। रूबी का बड़ा बेटा लवीश अपने बहन नैना और भाई नकुल से समझदार है। तीनों भाई बहन मां रूबी के शव के पास बैठकर बिलखते दिखाई दिए। 

12 of 18
अमरोहा में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
पिता के गले लगकर रोए तीनों भाई- बहन 
रूबी की हत्या के बाद पचोकरा मेहरबान अली गांव में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान हर कोई नरेंद्र सिंह को कभी इधर तो कभी उधर बुला रहा था। बसपा व अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोग वहां पहुंचे तो मृतका रूबी के तीनों बच्चे भी पिता के पास पहुंच गए और गले लगकर खूब रोए। बच्चों की हालत देखकर नरेंद्र सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक सके। इस दौरान नरेंद्र सिंह और उनके तीनों बच्चों को लोगों ने संभाला।

13 of 18
अमरोहा में रूबी की हत्या - फोटो : संवाद
अमरोहा में मढ़े की दावत से लौट रही महिला को पड़ोसी ने चाकू से गोदकर मार डाला
अमरोहा में परिचित के घर बुधवार दिन में शादी से पूर्व आयोजित मढ़े की दावत खाकर लौट रही 30 वर्षीय महिला को पड़ोसी युवक ने सरेआम चाकू से गोद दिया। सीने पर कई वार किए जाने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात से आक्रोश में आए परिजनों तथा बिरादरी के लोगों ने शव घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी के घर को घेरकर तोड़फोड़ करने लगे।

14 of 18
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
वहां मौजूद ई-रिक्शा भी तोड़ डाला। कई थानों की फोर्स-पीएसी और एसपी समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में आरोपी को पुलिस की वर्दी पहनाकर घर से थाने पहुंचाया गया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को मदद का भरोसा देकर करीब छह घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। दो बिरादरियों में संघर्ष की आशंका में रात तक पुलिस व पीएसी गांव में तैनात रही।

15 of 18
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव पचोकरा मेहरबान अली में दिन में 12 बजे हुई वारदात का शिकार हुईं रूबी (30) बेलदारी करने वाले नरेंद्र सिंह की पत्नी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही गुड्डू सिंह के बेटे कोशिंदर के मढ़े की दावत से लौटते समय उन्हें निशाना बनाया गया।

16 of 18
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
परिवार ने पड़ोसी राशन डीलर के बेटे धीरज पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि परिवार या पुलिस अधिकारी वारदात के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं। आरोपी और पीड़ित परिवार अलग-अलग जाति के होने से दोनों वर्गों के बीच तनाव है।

17 of 18
महिला की हत्या के बाद गुस्से में लोग - फोटो : संवाद
गुस्साई भीड़ के शव घेर लेने और दो वर्गों के बीच आक्रोश देख मौके पर पांच थाने की पुलिस व पीएसी बुलानी पड़ी। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदौरिया खुद मौके पर जमा लोगों को समझाने में जुटे।
विज्ञापन

18 of 18
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
दिन में 12 बजे के आसपास हुई घटना में शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस भीड़ हटाने में कामयाब हो पाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें