फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चाकू से छलनी किया सीना, 'कातिल' को वर्दी पहना भीड़ के बीच से निकाल ले गई पुलिस; रूबी हत्याकांड की कहानी

Thu, 05 Feb 2026 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

अमरोहा में शादी से पूर्व आयोजित मढ़े की दावत खाकर लौट रही महिला को पड़ोसी युवक ने सरेआम चाकू से गोद दिया। सीने पर कई वार किए जाने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात से आक्रोश में आए परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
1 of 14
amroha murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमरोहा के पचोकरा मेहरबान अली गांव में बुधवार को महिला की हत्या को लेकर परिजनों व बिरादरी के लोगों में इतना गुस्सा था कि घर में छिपे आरोपी के घर तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ के तेवर देखकर घर में छिपे आरोपी को पुलिस की वर्दी पहनाकर खामोशी से निकाला गया।

विवाहिता रूबी की हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी धीरज अपने घर के कमरे में छिप गया था। करीब 4:30 बजे तक पुलिस गुस्साए परिजनों को समझती रही, लेकिन उन्होंने रूबी का शव उठने नहीं दिया। 

पुलिस को आरोपी धीरज पर ग्रामीणों के हमले का डर सता रहा था और यदि धीरज उनके हाथ लग जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसलिए पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी धीरज को पुलिस के कपड़े पहनाए और चेहरे पर मास्क लगाने के बाद सिर पर पुलिस का हेलमेट लगवाया।

विज्ञापन

2 of 14
पुलिस ड्रेस में अमरोहा में रूबी की हत्या का आरोपी - फोटो : संवाद
इसके बाद पुलिसकर्मी धीरज को अपने साथ ले गए। इस दौरान मृतका रूबी के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन कुछ लोगों ने धीरज को पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए देख लिया था, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान आक्रोशित परिजन धीरज के घर के गेट पर पहुंचे और उसकी शक्ल दिखाने की बात कही। धीरज के सकुशन थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

3 of 14
अमरोहा में रूबी हत्याकांड - फोटो : संवाद
चाकू के हमले से छलनी कर दिया था सीना 
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी धीरज ने रूबी के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान हालत में छटपटाती रूबी ने बचाव की कोशिश की तो उसकी हाथों में भी चाकू के कई जख्म बन गए। रूबी की मौत होने पर आरोपी अपने घर में जाकर छिप गया, जहां से पुलिस हिरासत में ले गई।

4 of 14
रूबी हत्याकांड के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
बार-बार हत्यारोपी को परिजनों के हवाले करने की बात कह रही थी भीड़
रूबी की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश इस कदर था कि बार-बार लोगों की भीड़ आरोपी को परिजनों के हवाले करने की बात कहती थी। आक्रोशित भीड़ का स्पष्ट कहना था कि जिस तरह धीरज ने रूबी की हत्या की है, इस तरह उसे भी मार डालेंगे।
विज्ञापन

5 of 14
अमरोहा में रूबी की हत्या - फोटो : संवाद
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने कब्जे में ले लिया राशन डीलर का घर 
रूबी की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने राशन डीलर बृजपाल के घर में तोड़फोड़ की थी, इसके बाद करीब दस मीटर दूर घर में भी ई-रिक्शा और कुर्सियां तोड़ डालीं। आक्रोशित भीड़ में इस घटना को अंजाम पुलिस के सामने ही दिया। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया और तुरंत आरोपी के घर को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद तक पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

6 of 14
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : संवाद
ग्रामीणों का आक्रोश देखकर फूल गए पुलिस के हाथ-पैर
रूबी की हत्या के बाद पचोकरा मेहरबान अली में रहने वाले लोगों में आक्रोश फैल गया। मृतका के घर से लेकर सौ मीटर के दायरे में लोगों की भीड़ जमा थी। बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं छतों पर मौजूद थे। जैसे ही पुलिस लोगों को समझने की कोशिश करती, तभी आक्रोशित लोगों का गुस्सा भड़क जाता।
विज्ञापन

7 of 14
हत्याकांड के बाद गमगीन लोग - फोटो : संवाद
छतों पर भी घुमी फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम, जुटाए साक्ष्य
रूबी की हत्या के बाद एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच पड़ताल की। टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के घरों पर भी साक्ष्य जुटाए।

8 of 14
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण - फोटो : संवाद
अमरोहा में मढ़े की दावत से लौट रही महिला को पड़ोसी ने चाकू से गोदकर मार डाला
अमरोहा में परिचित के घर बुधवार दिन में शादी से पूर्व आयोजित मढ़े की दावत खाकर लौट रही 30 वर्षीय महिला को पड़ोसी युवक ने सरेआम चाकू से गोद दिया। सीने पर कई वार किए जाने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात से आक्रोश में आए परिजनों तथा बिरादरी के लोगों ने शव घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी के घर को घेरकर तोड़फोड़ करने लगे।

9 of 14
हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण - फोटो : संवाद
पुलिस व पीएसी गांव में तैनात
वहां मौजूद ई-रिक्शा भी तोड़ डाला। कई थानों की फोर्स-पीएसी और एसपी समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में आरोपी को पुलिस की वर्दी पहनाकर घर से थाने पहुंचाया गया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को मदद का भरोसा देकर करीब छह घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। दो बिरादरियों में संघर्ष की आशंका में रात तक पुलिस व पीएसी गांव में तैनात रही।

10 of 14
माैके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार आनंद - फोटो : संवाद
'मढ़े की दावत से लौटते समय उन्हें निशाना बनाया गया'
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव पचोकरा मेहरबान अली में दिन में 12 बजे हुई वारदात का शिकार हुईं रूबी (30) बेलदारी करने वाले नरेंद्र सिंह की पत्नी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही गुड्डू सिंह के बेटे कोशिंदर के मढ़े की दावत से लौटते समय उन्हें निशाना बनाया गया। परिवार ने पड़ोसी राशन डीलर के बेटे धीरज पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि परिवार या पुलिस अधिकारी वारदात के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं। आरोपी और पीड़ित परिवार अलग-अलग जाति के होने से दोनों वर्गों के बीच तनाव है।

11 of 14
हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण - फोटो : संवाद
गुस्साई भीड़ के शव घेर लेने और दो वर्गों के बीच आक्रोश देख मौके पर पांच थाने की पुलिस व पीएसी बुलानी पड़ी। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदौरिया खुद मौके पर जमा लोगों को समझाने में जुटे। दिन में 12 बजे के आसपास हुई घटना में शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

12 of 14
अमरोहा में रूबी की हत्या - फोटो : संवाद
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस भीड़ हटाने में कामयाब हो पाई। एसपी ने बताया कि आरोपी धीरज हिरासत में है। वारदात की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

13 of 14
अमरोहा में रूबी की हत्या - फोटो : संवाद
जनप्रतिनिधि भी जुटे समझाने में
बड़ी वारदात का पता चलने पर नौगावां के सपा विधायक समरपाल सिंह, अमरोहा की पालिकाध्यक्ष के परिजन, बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, जितेंद्र सिंह एडवोकेट भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने पर जुटे रहे।
विज्ञापन

14 of 14
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
पचोकरा मेहरबान अली गांव में राशन डीलर के बेटे धीरज पर पड़ोस में रहने वाली महिला रूबी की हत्या करने का आरोप है। महिला की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। आरोपी धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा उसने हत्या क्यों की।- अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें