फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'धमाका इतनी तेज था कि मानो कोई ब्लास्ट...', 100 से ऊपर थी कार की स्पीड, घबराहट से बेकाबू हो कैंटर में घुसी

Thu, 04 Dec 2025 11:22 AM IST
शाहरुख खान अनिल चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

यूपी के अमरोहा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हाईवे किनारे खड़े वाहन में एक कार घुस गई। हादसे में चार डॉक्टरों की मौत हो गई। कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। घबराहट में कार बेकाबू होकर कैंटर में घुस गई। दिल्ली से मुरादाबाद लेन से 20 मीटर दूर तक कार घसीटते हुए सर्विस रोड पर पहुंची थी।
विज्ञापन
1 of 10
अमरोहा में सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई। - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा में हुए दर्दनाक हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 100 की स्पीड से ज्यादा रही होगी। अचानक हाईवे किनारे खड़ी कैंटर को देखकर छात्र घबरा गए और कार अनियंत्रित हो गई। 

इस पर कार कैंटर में पीछे से घुस गई। कार को चलाने वाला भी छात्र था, उसने हैंड ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया। यदि हैंड ब्रेक का इस्तेमाल किया होता तो कार पलट जाती है। हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन अचंभित रह गया।
विज्ञापन

2 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
मौके पर पहुंचे श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति राजीव त्यागी की भी भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत यूनिवर्सिटी स्टाफ से छात्रों का ब्योरा मंगाया और मृतकों की पहचान कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतनी तेज हुआ था कि मानो कोई बम ब्लास्ट हुआ हो। 
विज्ञापन

3 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र यूनिवर्सिटी से निकलकर कहीं जा रहे थे। चारों अच्छे दोस्त भी थे। उनकी कार दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर चल रही थी। रफ्तार अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और कैंटर में घुस गई। 

4 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
अमरोहा में सड़क हादसा, चार की मौत
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। अमरोहा में नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। कार सवार श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक दिल्ली तो दूसरा त्रिपुरा का छात्र भी शामिल हैं। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
यह हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी को जाने वाली सर्विस रोड के पास हुआ। रात करीब 9 बजे फोम के गद्दों से भरी कैंटर हाईवे किनारे खड़ी थी। तभी गजरौला की तरफ से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे किनारे खड़ी इस कैंटर में घुस गई। 
विज्ञापन

6 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
हादसा इतना भीषण हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाका होने के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कैंटर में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींच कर निकला गया।
विज्ञापन

7 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
कार में सवार चारों छात्र लोग बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर छात्रों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। कैंटर का चालक मौके से भाग गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया। 

8 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
जानकारी मिलते श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक छात्र की पहचान आयुष शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी द्वारका दिल्ली सेक्टर 16 के रूप में हुई। 

9 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
जबकि दूसरा छात्र सप्त ऋषि दास पुत्र शुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12 रामनगर अर्थला त्रिपुरा के रूप में हुई है। मरने वालों में तीसरे छात्र की पहचान अर्णव चक्रवर्ती और चौथा श्रेष्ठ पंचोली है। 
विज्ञापन

10 of 10
अमरोहा में हुए सड़क हादसे में चार डॉक्टरों की जान चली गई - फोटो : संवाद
सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके थे। इंटर्नशिप कर रहे थे। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मरने वाले चारों छात्रों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें