फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा सामूहिक दुष्कर्म केस: खानपुर विधायक ने 2016 में खरीदी थी 100 बीघा जमीन; जेल में करवट बदलते रहे आरोपी

Sat, 26 Sep 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा सामूहिक दुष्कर्म केस में जानकारी सामने आई है कि उत्तराखंड के खानपुर विधायक ने यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर में ससुरालियों के साथ मिलकर 100 बीघा जमीन खरीदी थी। पचास बीघा जमीन में विधायक उमेश शर्मा का आलीशान फार्म हाउस बना है। बाकी भूमि में खेती हो रही है। एसडीएम की जांच के बाद रिपोर्ट सामने आई है। राजस्व अभिलेखों की भी जांच हो गई है।
विज्ञापन
1 of 11
हसनपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का झूलपुरी स्थित फार्म हाउस भी जांच के घेरे में आ गया है। शुक्रवार को हसनपुर एसडीएम हिंमाशु उपाध्याय राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राजस्व अभिलेखों की जांच की। 

प्रशासनिक जांच से साफ हुआ कि विधायक ने अपने ससुरालियों के साथ मिलकर 2016 में यहां 100 बीघा जमीन खरीदी थी। पचास बीघा भूमि में फार्म हाउस बना लिया जबकि बाकी में खेती हो रही है। हसनपुर के झूलपुरी गांव में यह फार्म हाउस आलीशान बना है। 

22 सितंबर की रात को सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और हसनपुर कोतवाली के दरोगा तथा सिपाही यहां ठहरे थे। रजबपुर थाने के दरोगा ने इन्हें गृह मंत्रालय की जांच टीम बताकर यहां ठहराया था।
विज्ञापन

2 of 11
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां हरियाणा निवासी एक युवती भी थी जिसने इन सभी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फार्म हाउस के दस्तावेज भी चेक किए जा रहे हैं। 

शुक्रवार की शाम को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय जांच करने फार्म हाउस पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि फार्म हाउस समेत करीब 100 बीघा जमीन वर्ष 2016 में खरीदी गई थी। राजस्व अभिलेखों के अनुसार झूलपुरी स्थित फार्म हाउस करीब 50 बीघा जमीन में बना है और यह जमीन उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनके ससुर प्रदीप किशोर शर्मा के संयुक्त नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 11
दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा फार्म हाउस के आसपास करीब 50 बीघा जमीन विधायक उमेश कुमार, उनके साले ऋषि शर्मा और उनकी फर्म डीडी डेवलपर्स के नाम दर्ज मिली है। एसडीएम ने जमीन के स्वामित्व, खरीद और राजस्व इंद्राज से संबंधित अभिलेखों की जानकारी जुटाई। यह भी देखा जा रहा है कि जमीन के इस्तेमाल और फार्म हाउस के निर्माण से संबंधित अभिलेखों की स्थिति क्या है। प्रशासन अब जमीन के मालिकाना हक और उसकी कानूनी स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

4 of 11
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीआरपीएफ कर्मी भी निलंबित, चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद अलवर (राजस्थान) निवासी सीआरपीएफ के निरीक्षक लालाराम यादव, मुजफ्फरनगर के सौरंग निवासी हेड कांस्टेबल मोहित को भी निलंबित कर दिया गया है। अब चारों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 

चारों नौकरी से बर्खास्त किए जा सकते हैं। चर्चा है कि सीआरपीएफ के दोनों कर्मियों के निलंबन की पुष्टि आईजी सीआरपीएफ ने की है। पुलिस ने घटनास्थल से भी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। विवेचना में फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 11
अमरोहा में युवती से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को पीड़िता ने महिला जज के सामने बयान दर्ज कराया। आपबीती बयां करने के दाैरान पीड़िता की आंखों में आंसू आ गए। पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर को उसकी भावना नाम की महिला से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। भावना ने उसे मुजफ्फरनगर के सौरंग निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित से सोनीपत में मिलने के लिए कहा था। 

इसके बाद वह सोनीपत पहुंची, जहां मोहित ब्रेजा कार में मिला। यहां से दोनों मेरठ पहुंचे थे। वहां मोहित का परिचित सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अलवर (राजस्थान) निवासी लालाराम भी कार में सवार हो गया। इसके बाद मोहित दोनों को लेकर हसनपुर आया।
विज्ञापन

6 of 11
अमरोहा एसपी लखन यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
22 सितंबर को हसनपुर थाने के गेट पर दरोगा संजय तोमर सादे कपड़ों में कार में सवार हुआ। आरोप है कि इसके बाद सभी झूलपुरी स्थित फार्म हाउस पहुंचे, जहां आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।  

अब न्यायिक अधिकारी के समक्ष पीड़िता के दर्ज हुए बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस विवेचना को आगे बढ़ा रही है। - लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा
विज्ञापन

7 of 11
विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी - फोटो : संवाद
दुष्कर्म पीड़िता और आरोपियों के कपड़े फोरेंसिक जांच को भेजे
हसनपुर के झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों और पीड़िता के कपड़े फोरेंसिक लैब भेजे हैं। फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीम की ओर से जुटाए साक्ष्य भी जांच को भेजे गए हैं। अब पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जल्द ही जिले के किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाएगी। विवेचना के दौरान आवश्यकता के अनुसार आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।

8 of 11
विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फार्म हाउस के सील कमरों की सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिसकर्मी
बृहस्पतिवार को फार्म हाउस में सील तीन कमरों की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। जिन दो कमरों में आरोपी और पीड़िता ठहरे थे, उन्हें सील किया गया है। मामले में रजबपुर में तैनात एसएसआई नरेशपाल राणा की भूमिका भी जांच के दायरे में है। आरोप है कि उसने फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास को फोन कर युवती को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर ठहराने के लिए कहा था। फिलहाल हसनपुर में तैनात निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह विवेचना कर रहे हैं।

9 of 11
दुष्कर्म केस के आरोपी हेड कांस्टेबल मोहित - फोटो : Hasanpur Case
सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे दिन भी फार्महाउस पहुंचती रही पुलिस
हसनपुर क्षेत्र के झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्महाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस की आवाजाही जारी रही। विवेचना के तहत फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने फार्महाउस पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही विभिन्न स्थानों की जांच की। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को एकत्र कर रही है। एसपी लखन सिंह के अनुसार, जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में नामजद सभी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

10 of 11
दुष्कर्म केस के आरोपी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव - फोटो : संवाद
जेल में करवट बदलते हुए कट रहीं आरोपियों की रातें
अमरोहा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर, सिपाही और पुलिस के दरोगा और सिपाही की रात बिजनौर जेल में बंद हैं। इनकी रात करवटें बदलते हुए कट रही है। खाना भी कम ही खा रहे हैं। फिलहाल चारों को बैरक नंबर आठ में रखा गया है। 

अमरोहा की पुलिस ने 22 सितंबर की रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के डीडी फार्म हाऊस से आरोपी दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव व  सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित को गिरफ्तार किया था। अमरोहा की अदालत ने चारों आरोपियों को बिजनौर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

11 of 11
दुष्कर्म केस के आरोपी सिपाही प्रमोद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता ने बताया कि नए बंदी है, इन्हें शुरुआत के कुछ दिनों तक अलग बैरक में रखा जाता है। बाद में चारों बंदियों को अलग अलग बैरक में कर दिया जाएगा।  जेलर ने बताया कि दो रातों से चारों बंदी बेहद कम सो रहे हैं। खाना भी भरपेट नहीं खा रहे हैं। शुरुआत में अक्सर ऐसा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें