फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा दरिंदगी केस: 50 बीघा में विधायक उमेश शर्मा का आलीशान फार्म हाउस, तीन लग्जरी कमरों के भीतर छिपा है राज

Fri, 25 Sep 2026 07:21 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)

सार

हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद चर्चा में आया विधायक उमेश शर्मा का हसनपुर के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस करीब 50 बीघा में फैला है। सुनसान इलाके में बने फार्म हाउस में करीब 10 लग्जरी एसी कमरे और अन्य सुविधाएं हैं। फार्म हाउस में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें सिम कार्ड के जरिए लाइव फीड और रिकॉर्डिंग देखने की सुविधा बताई गई है। 
विज्ञापन
1 of 9
हसनपुर में उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद चर्चा में आए उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का हसनपुर स्थित फार्म हाउस एकदम आलीशान है। यह फार्म हाउस झूलपुरी गांव के पास में है। फार्म हाउस में करीब 10 लग्जरी कमरे हैं। सभी में एसी लगा हुआ है। इसके अलावा परिसर में अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं।

फार्म हाउस कर्मियों के मुताबिक कुल जमीन तो 120 बीघा है लेकिन फार्म हाउस पचास बीघा में फैला है। यहां पर करीब 10 लोग साफ सफाई व अन्य कार्य के लिए रखे हुए हैं। फार्म हाउस एकदम सुनसान जगह पर है। सदरपुर-रहमा रोड पर यह फार्म हाउस लगभग 500 मीटर अंदर है।

विज्ञापन

2 of 9
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस रोड पर जहां से फार्म हाउस का रास्ता मुड़ता है वहां एक बोर्ड लगा हुआ है। इसी तरह का एक बोर्ड फार्म हाउस के बाहर भी लगा हुआ है। फार्म हाउस के आसपास करीब चार किलोमीटर तक कोई गांव नहीं है। चारों ओर आम के बाग और गन्ने के खेत हैं। यहां तक पहुंचने वाला रास्ता भी काफी संकरा है। करीब छह से आठ फीट चौड़ी सड़क होने के कारण इस पर एक समय में एक ही वाहन आसानी से निकल पाता है। सुनसान और संकरी सड़क होने के कारण फार्म हाउस तक आम लोगों की आवाजाही भी बेहद कम रहती है। 
विज्ञापन

3 of 9
दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फार्म हाउस में लगे सिम कार्ड वाले सीसीटीवी कैमरे
विधायक उमेश शर्मा के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मुख्य गेट पर हाई विजन वाले दो कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनका रुख प्रवेश द्वार की ओर है। ऐसे में फार्म हाउस में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियां कैमरों में रिकॉर्ड होने की संभावना है। केयरटेकर रामनिवास के मुताबिक, कैमरे इस समय चालू हैं या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि कैमरों में सिम कार्ड लगे हैं। इनकी लाइव फीड और रिकॉर्डिंग देखने की सुविधा विधायक उमेश शर्मा के पास है। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य बन सकती है। 

4 of 9
दुष्कर्म केस के आरोपी हेड कांस्टेबल मोहित - फोटो : Hasanpur Case
रजबपुर एसएसआई ने दिलवाए थे फार्म हाउस में कमरे 
रजबपुर थाने के एसएसआई नरेश कुमार राणा की भूमिका भी मामले को लेकर चर्चा में है। बताया गया है कि उन्होंने विधायक उमेश कुमार शर्मा के फार्म हाउस पर दुष्कर्म के आरोपियों को कमरे दिलवाए थे। फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने एसएसआई नरेश कुमार राणा पर जबरदस्ती कमरा लेने और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 9
दुष्कर्म केस के आरोपी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव - फोटो : संवाद
मेरठ के होटल में रुकने की भी होगी जांच, खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज 
हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के मेरठ के एक होटल में रुकने की भी जांच होगी। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी अमरोहा आने से पहले मेरठ के होटल में रुके थे। पुलिस यह पता लगाएगी कि वे मेरठ के किस होटल में ठहरे थे और वहां कितने समय तक रहे। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। मेरठ से मिलने वाले साक्ष्यों को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 9
दुष्कर्म केस के आरोपी सिपाही प्रमोद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केयरटेकर की तहरीर फेसबुक पर डालने के बाद आलोचनाओं से घिरे विधायक
विधायक उमेश शर्मा की फेसबुक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। बताया गया कि फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास ने पुलिस अफसरों को एक शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि रात को हसनपुर पुलिस के जो दरोगा और सिपाही आए थे उन्होंने उसे धमकाया था।
विज्ञापन

7 of 9
अमरोहा एसपी लखन यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक उमेश शर्मा ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे इस प्रार्थना पत्र को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया। पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। करीब पांच घंटे में पोस्ट पर 589 लाइक, 110 कमेंट और छह शेयर दर्ज किए गए। कमेंट करने वाले कुछ लोगों ने विधायक की आलोचना की और पोस्ट को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। कुछ यूजर्स ने व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं। 

8 of 9
हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोशल मीडिया पर तैरती रहीं सामूहिक दुष्कर्म व खाकी को शर्मसार करने वाली खबरें
हसनपुर क्षेत्र स्थित विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और खाकी के शर्मसार होने की खबरें दिनभर सोशल मीडिया पर तैरती रहीं। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्टों ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया।  वायरल खबरों के अनुसार, गृह मंत्रालय की फर्जी जांच का झांसा देकर दरोगा और जवानों ने फार्म हाउस में कमरा हासिल किया था, जहां हरियाणा की एक युवती के साथ दरिंदगी की गई।
विज्ञापन

9 of 9
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़िता ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर खुद को बचाया। सोशल मीडिया पर उठते सवालों के बीच हरकत में आई अमरोहा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव व  सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुकी है। खाकी पर लगे इस दाग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें