फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के फार्महाउस में दरिंदगी: 'कमरा दिलाने के लिए दरोगा ने बनाया था दबाव', केयरटेकर के चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 29 Sep 2026 02:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

यूपी के हसनपुर में विधायक के फार्महाउस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने केयरटेकर के बयान दर्ज किए। केयरटेकर ने कहा कि कमरा दिलाने के लिए दरोगा ने दबाव बनाया था। बयान में कहा कि गृह मंत्रालय की जांच टीम बताकर कमरे दिलाने के लिए दरोगा ने कहा था।
विज्ञापन
1 of 12
युवती से दरिंदगी मामले में जांच जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में केयरटेकर रामनिवास का पुलिस ने सोमवार को बयान दर्ज किया है। बयान में उसने कहा कि रजबपुर थाने के दरोगा नरेश पाल राणा ने फार्म हाउस पर कमरा दिलाने के लिए दबाव बनाया था। 

घटना के बाद फार्म हाउस के केयरटेकर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि किसी जांच के लिए गृह मंत्रालय की टीम के आने की बात कह कमरा देने के लिए दरोगा ने फोन किया था। इसके साथ ही फार्म हाउस की लोकेशन भी मांगी थी। 

सोमवार को हसनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने उन्हें बुलाकर शिकायत और घटना के संबंध में बयान दर्ज किए हैं। केयरटेकर ने आरोप लगाया कि रजबपुर थाने में तैनात दरोगा नरेश पाल राणा ने फोन कर आरोपियों को कमरे दिलाने के लिए दबाव बनाया था।

विज्ञापन

2 of 12
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कहा था कि गृह मंत्रालय की टीम जांच के सिलसिले में आई है। टीम कुछ देर रुकेगी। इसलिए कमरे उपलब्ध करा दें। उधर, केयरटेकर ने तहरीर वापस लिए जाने से इन्कार किया है। उसने कहा कि उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली है। 
विज्ञापन

3 of 12
दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरोगा नरेशपाल के गायब होने की जांच शुरू
विधायक के फार्म हाउस में कमरा दिलाने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेश पाल राणा के गायब होने की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया ने घटना से जुड़े तथ्यों और नरेश पाल के जुड़ाव की तहकीकात शुरू की है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नरेश पाल के आरोपियों से क्या संबंध थे। क्या उसने फार्म हाउस में कमरा दिलाने के लिए फोन कर दबाव बनाया था। घटना के बाद थाने से गैरहाजिर दरोगा नरेश पाल राणा को निलंबित किया जा चुका है। 

4 of 12
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आदमपुर एसओ को बनाया सह-विवेचक
उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की विवेचना में अब दो विवेचक काम करेंगे। एसपी लखन सिंह यादव ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विवेचक के साथ महिला पुलिसकर्मी को सह-विवेचक नियुक्त किया है। इसके लिए आदमपुर एसओ कोमल को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में पहली बार किसी मामले में दो विवेचकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

5 of 12
अमरोहा में युवती से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने बताया कि महिला विवेचक को जांच में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य पीड़िता से उसकी बात खुलकर जानना है। महिला विवेचक पीड़िता के लगातार संपर्क में है। सोमवार को भी उसने पीड़िता से बातचीत कर घटना और मामले से जुड़ी जानकारी ली है। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता की सुरक्षा और उसकी बात को प्राथमिकता के साथ दर्ज किया जा रहा है। मामले में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

6 of 12
अमरोहा एसपी लखन यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगाई जाएंगी एससी-एसटी की धाराएं
हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। प्रमाण पत्र मिलने तक विवेचना पूरी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

7 of 12
विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी - फोटो : संवाद
लगाई जाएंगी एससी-एसटी की धाराएं
हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। प्रमाण पत्र मिलने तक विवेचना पूरी नहीं हो सकेगी।

8 of 12
विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सिपाही प्रमोद ने मांगी जमानत
उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बिजनौर जेल में बंद सिपाही प्रमोद ने जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। जमानत अर्जी पर अदालत ने थाना पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब मामले में पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। वहीं, प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपियों ने अभी तक जमानत के लिए न्यायालय की शरण नहीं ली है।

9 of 12
दुष्कर्म केस के आरोपी हेड कांस्टेबल मोहित - फोटो : Hasanpur Case
हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली युवती का आरोप है कि एक महिला मित्र ने उसकी मुलाकात सीआरपीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित से कराई थी। मोहित मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरंग का रहने वाला है। 21 सितंबर को वह सोनीपत में मोहित से मिली थी। मोहित ने घूमने चलने की बात कहकर उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोप है कि मोहित उसे सोनीपत से मेरठ ले गया। वहां उसने सीआरपीएफ में तैनात इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी कार में बैठा लिया।

10 of 12
दुष्कर्म केस के आरोपी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव - फोटो : संवाद
अगले दिन तीनों कार से हसनपुर पहुंचे। आरोप है कि हसनपुर कोतवाली के गेट के पास सादे कपड़ों में मौजूद दरोगा संजय तोमर भी उनकी कार में सवार हो गया। इसके बाद सभी झूलपुरी स्थित फार्म हाउस पहुंचे और वहां कमरे लिए। कुछ देर बाद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान निवासी सिपाही प्रमोद कुमार खाना और शराब लेकर फार्म हाउस पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद मोहित, लालाराम यादव और संजय तोमर जबरन युवती के कमरे में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

11 of 12
दुष्कर्म केस के आरोपी सिपाही प्रमोद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद प्रमोद कुमार भी कमरे में पहुंचा। युवती ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसी रात फार्म हाउस पर छापा मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अधिवक्ता कपिल चिकारा ने बताया कि सिपाही प्रमोद की जमानत अर्जी पर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

12 of 12
हसनपुर में उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फार्म हाउस में सोमवार को भी जांच करने पहुंची पुलिस
हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को भी पुलिस टीम जांच के लिए फार्म हाउस पहुंची। टीम ने एक बार फिर घटनास्थल के सभी पहलुओं की जांच की और कमरों को खंगाला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान फार्म हाउस के कमरों से कुछ आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें भी कब्जे में ली गई हैं। जानकारी के अनुसार जिस समय पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया था, उस समय वे शराब के नशे में थे। पुलिस इन बरामद वस्तुओं को विवेचना का हिस्सा बनाकर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें