यूपी के संभल जिले में अवैध संबंधों में एक और पति मारा गया है। पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई से पति की हत्या कराई थी। पति सनी प्रेम संबंध में आड़े आ रहा था। आइए जानते हैं सनी हत्याकांड की पूरी कहानी
संभल के चंदौसी में पहले रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर ग्राइंडर से टुकड़े नदी नाले में बहा दिए और अब नेहा ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करा दी। दोनों मामलों में प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर ही रिश्तों का कत्ल किया गया। चंदौसी की रूबी ने प्रेमी के सहयोग से पति के शव के टुकड़े कर धड़ को नाले में और सिर व हाथ पैरों को गंगा में बहा दिया तो कासगंज की नेहा ने अपने भाई और प्रेमी के सहयोग से पति को मौत के घाट उतार शव जंगल में फिंकवा दिया।
मात्र 15 दिन के अंदर दो महिलाओं द्वारा पति की हत्या कराने की घटनाएं सभी की जुबान पर हैं। सात फेरे लेते समय जीवन भर साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी क्या इतनी बेरहम हो सकती है, यह गले न उतरने वाली बात है।
विज्ञापन
2 of 12
सनी हत्याकांड का संभल पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : संवाद
पिछले वर्ष तीन मार्च को मेरठ में मुस्कान ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी साहिल की मदद से पति सौरभ की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें एक नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। कुछ ऐसा ही शहर के मोहल्ला चुन्नी में रहने वाले राहुल के साथ हुआ। उसकी पत्नी रूबी के पास में ही किराये पर रहने वाले युवक गौरव से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
3 of 12
हत्यारोपी पत्नी और उसकी प्रेमी
- फोटो : संवाद
राहुल के सिर में हथौड़े से प्रहार कर की हत्या
राहुल को शक तो था, लेकिन बीते 17 नवंबर को उसने पत्नी व उसके प्रेमी गौरव को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसी रात प्रेमी को बुलाकर दूसरे कमरे में सो रहे रहे राहुल के सिर में हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी और बाद में ग्राइंडर से लाश के टुकड़े किए। धड़ को नाले में डाल दिया था, जबकि सिर व हाथ-पैर बैग में भरकर गंगा में बहा दिए थे।
4 of 12
पत्नी का प्रेमी रंजीत
- फोटो : संवाद
रंजीत के लिए की पति की हत्या
अब कासगंज की रहने वाली नेहा ने जिस पति संग साथ जीने मरने की कसमें खाईं थीं, वह संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के युवक रंजीत से प्रेम संबंध बना बैठी। वर्षों से दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहे थे। वह अपने प्रेमी के साथ उसके घर भी चली गई। जिसका सनी ने विरोध किया था और हंगामा होने के बाद वह पति सनी के साथ आ गई थी।
विज्ञापन
5 of 12
सनी हत्याकांड का दूसरा आरोपी
- फोटो : संवाद
दोनों हाथरस में किराये के मकान में रह रहे थे। चूंकि सनी नशेड़ी किस्म का था और नेहा को उसके संबंधों को लेकर प्रताड़ित करता था। करीब पांच महीने पहले नेहा अपने मायके चली आई और नेहा ने प्रेमी के साथ मिलकर सनी की हत्या की योजना बना ली। इसमें अपने भाई को भी शामिल कर लिया।
विज्ञापन
6 of 12
सनी हत्याकांड
- फोटो : संवाद
दोनों को रुपये देकर सनी को ठिकाने लगाने के लिए प्रेमी के साथ भेज दिया। यहां जुनावई क्षेत्र में सनी को जमकर शराब पिलाई फिर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को भनक न लगे इसलिए शव को ठिकाने लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बनी तो उसे गांव के पास ही डालकर हत्यारोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
7 of 12
हत्यारोपी पत्नी
- फोटो : संवाद
शव की शिनाख्त के दौरान ही पुलिस को नेहा पर हो गया था शक
जब नेहा अपने परिवार के साथ अज्ञात शव की शिनाख्त करने के लिए जुनावई थाने पहुंची थी, तभी बातचीत के दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया था। नेहा और उसके भाइयों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो शक और गहरा गया। जब कड़ाई की गई तो नेहा और उसका भाई पुलिस के सामने टूट गया और पुलिस का शक यकीन में बदल गया। गुमशुदगी दर्ज न कराने के बाबत पूछे जाने पर ही नेहा उलझ गई थी और जब उससे कोई जवाब नहीं सूझा तो कह दिया वह 15 दिन के लिए अक्सर गायब हो जाते थे।
8 of 12
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
सनी ने जिसका नाम लिखवाया... उसने नाम ओ निशान मिटाया
जिस नेहा के साथ सात फेरे लेकर सनी ने जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। अपने सीने और हाथ पर उसका नाम भी लिखवाया। सनी के बड़े भाई महादेव ने बताया कि सनी की शादी 18 जून 2018 को कासगंज जिले के नीवरी निवासी नेहा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने अपने सीने और हाथ पर सनी और नेहा लिखवा लिया था।
9 of 12
सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
सनी जेल गया तो उसने रंजीत से दोस्ती कर ली और उसके साथ चली गई थी। जेल से छूटने के बाद घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है। उसने पत्नी के मायके वालों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि सनी अपनी पत्नी से इतना प्रेम करता था कि उसे मायके वालों को चेतावनी दे दी थी कि अगर पत्नी नहीं मिलेगी तो वह भी मर जाएगा लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि पत्नी ने उसकी हत्या कर दी है।
10 of 12
सनी के हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
सनी की हत्या के बाद नेहा उसे ढूंढने का नाटक भी करती रही। सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो वायरल हुए तो नेहा के आस पड़ोस के लोगों के मोबाइल तक पहुंच गए जिस कारण उसे मजबूर होकर संभल के जुनावाई थाने में मृतक के फोटो और कपड़े देखकर पहचान करनी पड़ी। इसके बाद ही नेहा की करतूत खुलती चली गई।
11 of 12
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
शव पर गुदे टैटू बने पहचान में सहायक
नेहा और रूबी के पतियों में एक समानता ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में काफी मदद की। रूबी के पति राहुल के हाथ और कंधे पर राहुल लिखा था, जिससे उसके शव की पहचान हुई, जबकि सनी के हाथ पर उसका व पत्नी का नाम नेहा लिखा था। दोनों ही शवों की कई दिन बाद शिनाख्त हुई थी।
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
राहुल हत्याकांड में पुलिस ने आसपास के जिलों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई थी और यही प्रक्रिया सनी हत्याकांड में की गई थी। इसी के आधार पर मृतकों के बारे में पुष्टि हो सकी थी। अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो कानून के हाथों से बच नहीं सकता। ऐसा ही यहां भी हुआ पति की हत्या में रूबी और अब नेहा पुलिस के चंगुल में फंस ही गई।