फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला समर्पण समारोह: लखपति दीदियां लिख रहीं सफलता की नई इबारत, डिप्टी CM माैर्य ने दिए मेडल तो खिले चेहरे

Sun, 14 Jun 2026 06:55 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला के समर्पण सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। बड़ी संख्या में लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद

मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में अमर उजाला की ओर से आयोजित सर्मपण समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम प्रधानों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों को सम्मानित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है जो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं। 

विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। पहले गांवों में महिलाओं को घर से बाहर निकलने और आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर सीमित थे लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद

कई महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज गांवों में स्वयं सहायता समूहों की ताकत इतनी बढ़ गई है कि कई ग्राम प्रधान भी उनके प्रभाव और सक्रियता को महसूस करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों और वैकल्पिक कृषि गतिविधियों को अपनाने की जरूरत है।

4 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि बागवानी, फल एवं सब्जी उत्पादन तथा अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं संचालित कर रही है और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद
मनरेगा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने इस योजना पर बड़े पैमाने पर धन खर्च किया है। इसका उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि गांवों की तस्वीर बदलने और वहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

6 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद
समारोह में उन्होंने अमर उजाला की सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्तदान, निर्धनों के सम्मान और समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य करता रहा है।
विज्ञापन

7 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह गांवों की सरकार और ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

8 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद
समारोह में मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों तथा लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

9 of 11
मुरादाबाद में अमर उजाला का समर्पण समारोह कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विकास कार्यों में बाधा बनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
पंचायत सभागार में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश के विभिन्न राज्यों में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महाराष्ट्र, असम और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में पार्टी की सरकारें बनी हैं और उत्तर प्रदेश में भी तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनेगी। सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए लगातार काम कर रही है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

10 of 11
अमर उजाला का सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि जो भी विकास कार्यों में बाधा बनेगा या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी। मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।
विज्ञापन

11 of 11
अमर उजाला का सम्मान समारोह - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण का कानून बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें