शारदीय नवरात्र मेला की सप्तमी तिथि व रविवार होने की वजह से विंध्याचल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां का दर्शन पूजन कर भक्त निहाल दिखे। मंदिर परिसर सहित गलियों में लंबी कतारें लगी रहीं।
शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन है। नवरात्रि में सातवें दिन महासप्तमी पड़ती है। इस दिन मां दुर्गा की सातवीं स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। सदैव शुभ फल देने के कारण इनको शुभंकरी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इनका नाम कालरात्रि है। शारदीय नवरात्र मेला की सप्तमी तिथि व रविवार होने की वजह से विंध्याचल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के बाद फूल माला इत्यादि के साथ दर्शनार्थियों ने विधिवत दर्शन पूजन किया।
4 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
सुबह की आरती से पहले ही मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई। मां का दर्शन पूजन कर भक्त निहाल दिखे। मंदिर परिसर सहित गलियों में लंबी कतारें लगी रहीं।
बता दें कि नवरात्र में पुष्पों से सजा विंध्य दरबार एक अलौकिक छटा बिखेर रहा है। विंध्याचल धाम में पहली बार विदेशी फूलों से सजावट की गई है। तरह-तरह के देसी- विदेशी पुष्पों की लड़ियों से सजा देवी धाम का भव्य नजारा देख श्रद्धालु विभोर हो रहे हैं।