Vindhyachal Mandir
- फोटो : अमर उजाला
देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने के उपरांत नर नारियों ने विंध्य की गलियों में सजी तरह-तरह की दुकानों पर पहुंचकर अपने-अपने जरूरतों की वस्तुओं की जमकर खरीदारी भी की। माला- फूल प्रसाद और नारियल चुनरी की दुकानों पर भक्तों की भारी भीड़ को देखकर दुकानदार भी गदगद नजर आए। विंध्याचल दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद इंतजाम कराए गए थे। वहीं श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष और मंत्री सहित समस्त पदाधिकारी और सदस्य दूर- दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा में तल्लीन नजर आए।