Mirzapur Lawyer Murder Case: मिर्जापुर की सद्भावना नगर कॉलोनी में टहल कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान व अधिवक्ता की तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू (50) की 81 सेकंड में गोली मारकर हत्या करने के बाद राजेंद्र सोनकर अपने साथी के साथ भागने में कामयाब रहा। इस दौरान उसकी बाइक चालू नहीं हुई। राजेंद्र और उसके साथी ने 20 किक मारीं तब जाकर बाइक चालू हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों बाइक में किक मारते दिख रहे हैं।
बृजेश मिश्र के आवास के आगे खाली प्लॉट के पास राजेंद्र सोनकर अपनी बाइक को रोकता है। सफेद रंग के कपड़े पहने और गले में गमछा डाले राजेंद्र बाइक खुद चलाकर पहुंचा था। उसके साथ नीले रंग की शर्ट पहने युवक था।
विज्ञापन
2 of 15
अधिवक्ता की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वही पीछे मुड़कर अधिवक्ता को देखता है। राजेंद्र डिकी से अखबार में लिपटे तमंचे को बाहर निकालता है। 33 सेकंड में तमंचा लेकर अधिवक्ता राजीव सिंह की ओर बढ़ता है और गोली मारता है।
विज्ञापन
3 of 15
पोस्टमार्टम हाउस पर अधिवक्ताओं के बीच फंसे आयुक्त और डीएम
- फोटो : वीडियो ग्रैब
राजेंद्र ने की थी अपनी नानी की हत्या, राजीव ने कराई थी जमानत
राजेंद्र सोनकर अधिवक्ता राजीव सिंह के गांव का रहने वाला है। राजीव सिंह ने गांव में बसने के लिए राजेंद्र को जमीन दी थी। उसके घर पर शादी पड़ी थी तो उसमें भी राजीव सिंह ने मदद की थी। राजीव ने राजेंद्र को उसकी नानी की हत्या में जमानत दिलवाई थी।
4 of 15
अधिवक्ता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेंद्र की मां का मायका कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर सोनकर बस्ती में तालाब के सामने है। राजेंद्र की मां चार बहनें थीं। उनका कोई भाई नहीं था। राजेंद्र की नानी ने जमीन बेटियों को दे दी।
विज्ञापन
5 of 15
अधिवक्ता की हत्या के बाद आरोपी मुठभेड़ में घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक हिस्सा राजेंद्र की मां को मिला। बाकी हिस्से पर कब्जा करने के लिए राजेंद्र ने 20 वर्ष पहले अपने नानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें राजीव सिंह ने उसके अधिवक्ता के तौर पर मुकदमा लड़कर उसे जमानत दिलाई थी।
विज्ञापन
6 of 15
अधिवक्ता की हत्या के बाद जानकारी देती पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आठ महीने पहले घर पर आया था मारने, थाने में दी थी तहरीर
राजेंद्र सोनकर आठ महीने पहले सद्भावना नगर कॉलोनी में राजीव के घर उन्हें मारने आया था। मोहल्ले के मनीष दुबे ने बताया वह राजीव सिंह को मारने आया था तो उस समय वहां पर वह थे। उसे डंडा मारकर भगा दिया था। भागते समय उसके पास से कारतूस गिर गया था।
विज्ञापन
7 of 15
गोली मारने के बाद बाइक में तमंचा रखता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उसके पास तमंचा भी था। उस दिन मोहल्ले के लोग न आते तो उस दिन भी राजीव की हत्या कर देता। कई बार वह घर के पास रेकी करने आता था। इस मामले में तहरीर थाने में दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर उस समय कार्रवाई होती तो आज वह हत्या करने नहीं आता।
कहीं प्रधानी चुनाव की रंजिश में तो नहीं की गई हत्या
राजीव सिंह की हत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजीव से पहले गांव के राम स्नेही दुबे प्रधान थे। वर्ष 2000 में राजेंद्र ने चंद्रदीपा के पास गाड़ी रोककर राम स्नेही दुबे पर गोली चलाई थी। इसमें वह बच गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
9 of 15
राजीव सिंह उर्फ रिंकू की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उस समय राजेंद्र सोनकर भी चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था। इसलिए राम स्नेही दुबे पर गोली चलाई थी। प्रधानी का चुनाव आने वाला है। राजीव की गांव में हर वर्ग में अच्छी पकड़ है जिस कारण वह चुनाव जीतते हैं। राजीव ने राजेंद्र पर कई उपकार किए थे। राजीव के पिता जटाशंकर ने राजेंद्र के जरिये हत्या कराने की आशंका जताई है।
10 of 15
गोली मारने के लिए आगे बढ़ता हत्यारोपी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इस तरह दिया वारदात को अंजाम सुबह 7 बजकर 16 मिनट
बृजेश मिश्र के आवास के आगे खाली प्लॉट के पास राजेंद्र सोनकर अपनी बाइक को रोकता है। सफेद रंग के कपड़े पहने और गले में गमछा डाले राजेंद्र बाइक खुद चलाकर पहुंचा था। उसके साथ नीले रंग की शर्ट पहने युवक था। वही पीछे मुड़कर अधिवक्ता को देखता है।
11 of 15
तमंचे को लोड करता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
7 बजकर 16 मिनट 27 सेकंड
राजेंद्र डिकी से अखबार में लिपटे तमंचे को बाहर निकालता है। 33 सेकंड में तमंचा लेकर अधिवक्ता राजीव सिंह की ओर बढ़ता है।
12 of 15
अधिवक्ता को गोली मारता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
7 बजकर 16 मिनट 38 सेकंड
करीब 10 कदम चलने के बाद अधिवक्ता के सीने पर गोली मारने के बाद आरोपी वहां से भागता है। उसका साथी बाइक में 10 किक मारता है पर चालू नहीं होती है। राजेंद्र तमंचे को डिकी में रखता है तो अखबार गिर जाता है। फिर तमंचा लेकर वह बाइक के हैंडिल के पास पहुंचता है।
13 of 15
गोली मारने के बाद भागता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
7 बजकर 16 मिनट 54 सेकंड
फिर आरोपी तमंचे को डिकी में रखकर हैंडिल के पास पहुंचता है। उसका साथी सात किक मारता है पर बाइक स्टार्ट नहीं होती है।
7 बजकर 17 मिनट
आरोपी अपने साथी को बाइक से उतारकर खुद किक मारता है तब तक मोहल्ले के दो लोग पकड़ने का प्रयास करते हैं। बाइक पर पीछे बैठे राजेंद्र का साथी अपना तमंचा निकालकर तान देता है। तमंचा देखकर दोनों लोग पीछे हट जाते हैं।