फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता का लाइव कत्ल: हाथ क्षतिग्रस्त, पांच हड्डियां टूटीं, लिवर के पास से आर-पार हुई गोली; आरोपी का एनकाउंटर

Sun, 12 Apr 2026 01:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur Lawyer Murder Case: मिर्जापुर की सद्भावना नगर कॉलोनी में टहल कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान व अधिवक्ता की तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 16
Advocate Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली इलाके की सद्भावना नगर कॉलोनी में शनिवार की सुबह सवा सात बजे टहल कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू (50) की आरोपी राजेंद्र सोनकर ने तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। करीब 15 घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

कटरा कोतवाली क्षेत्र में पीएसी परिसर के पीछे पहाड़ी पर शनिवार रात सवा 10 बजे हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके पास से दो तमंचे बरामद हुए। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी राजेंद्र सोनकर पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन

2 of 16
हत्या के बाद शव को लेकर जाती एंबुलेंस - फोटो : वीडियो ग्रैब
उस पर पहले से छह प्राथमिकी भी दर्ज थी। पुलिस की पांच टीमें लगी थीं। सूचना मिली कि राजेंद्र पहाड़ी पर छिपा है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजेंद्र सोनकर के दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 16
अधिवक्ता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेंद्र सोनकर अधिवक्ता राजीव सिंह के गांव का ही रहने वाला है। वहीं, परिजन और मोहल्ले के लोग अधिवक्ता को मंडलीय अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथी अधिवक्ता और समर्थक पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

4 of 16
पोस्टमार्टम हाउस पर अधिवक्ताओं के बीच फंसे आयुक्त और डीएम - फोटो : वीडियो ग्रैब
सूचना पर आयुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह, डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक भी पहुंच गईं। शव वाहन रोककर आयुक्त व डीएम से धक्का-मुक्की कर दी। 

 
विज्ञापन

5 of 16
अधिवक्ता की हत्या के बाद आरोपी मुठभेड़ में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने हालात काबू किए। घटना के बाद डंगहर में हत्या आरोपी के मकान की दोपहर में राजस्व व पुलिस टीम ने नापी की है। अधिवक्ता आरोपी का घर बुलडोजर से गिराए जाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 16
अधिवक्ता की हत्या के बाद जानकारी देती पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी के अनुसार, गांव की किसी बात को लेकर अधिवक्ता और आरोपी के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। राजेंद्र सोनकर व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

7 of 16
राजीव सिंह उर्फ रिंकू की फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू 2011 से कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पुरा मोहल्ले में सद्भावना नगर कॉलोनी में अपने मकान में रहते थे। रोजाना की तरह महुवरिया जीआईसी मैदान से टहल कर वह करीब सवा सात बजे घर से कुछ दूर पहले बृजेश कुमार मिश्र के मकान के पास खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी राजेंद्र सोनकर वहां बाइक से आया और राजीव सिंह को जय राम बोल कर आगे बढ़ गया।

8 of 16
गोली मारने के लिए आगे बढ़ता हत्यारोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
राजीव के साथ टहलने गए लोग जब जाने लगे तो राजेंद्र अपने साथी के साथ बाइक से आया। 10 कदम दूर बाइक खड़ी कर दी। डिकी से तमंचा निकाल कर राजीव सिंह के सीने से सटाकर गोली मार दी। अधिवक्ता ने हाथ से रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक गोली सीने में धंस चुकी थी।

9 of 16
बाइक में किक मारता दूसरा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दौरान सुबह वारदात के समय भागते वक्त आरोपी राजेंद्र के साथी से बाइक चालू नहीं हुई। अधिवक्ता की हत्या के बाद आरोपी राजेंद्र ने किक मारकर बाइक स्टार्ट की और साथी के साथ भाग निकला। 

10 of 16
तमंचे को लोड करता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पीएम रिपोर्टः दायां हाथ क्षतिग्रस्त, 5 हड्डियां टूटीं
डॉ. पवन और डॉ. अखिलेश ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। गोली चलते समय राजीव ने हाथ तमंचे को रोकने के लिए आगे लगाया था। गोली हाथ को चीरते हुए सीने के पार हो गई। दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। गोली लिवर के पास से होकर आर-पार हो गई। आगे की तीन और पीछे की दो हड्डियां टूट गई थीं।
 

11 of 16
अधिवक्ता की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन करते अधिवक्ता और ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस पर अधिवक्ताओं हंगामा
अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के बाद साथी अधिवक्ताओं में गुस्सा भड़क गया। पोस्टमार्टम हाउस पर शव पहुंचने के बाद अधिवक्ता जुटने लगे। शनिवार होने के कारण कचहरी बंद थी तो अधिवक्ता बिना काले कोट के ही पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर राजीव सिंह के परिवार, समर्थकों और अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई थी। गोली मारने वाले आरोपी पर कार्रवाई के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। 

 

12 of 16
अधिवक्ता को गोली मारता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
कुछ अधिवक्ता पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर आयुक्त राजेश प्रकाश, आईजी आरपी सिंह, डीएम पवन गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक कई थानों के फोर्स के साथ डटी रहीं। दोपहर में सवा 12 बजे जब एंबुलेंस से शव घर ले जाया जा रहा था तो अधिवक्ताओं ने रोक लिया।

13 of 16
बाइक में किक मारता दूसरा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
राजीव दो बार और उनकी पत्नी रह चुकी हैं प्रधान
ग्रामीणों व समर्थकों के अनुसार, राजीव सिंह बहुत मिलनसार थे। उनके घर में लगातार तीन बार से प्रधानी थी। दो बार राजीव सिंह प्रधान थे। पिछले बार उन्होंने प्रधानी लड़ने से मना किया तो गांव के लोगों ने प्रधानी लड़ने के लिए मनाया। इसके बाद महिला सीट होने पर उन्होंने अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह को चुनाव में उतारा। जीत हासिल की। राजीव तीन भाइयों में छोटे थे। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र (19) वाराणसी में नीट की तैयारी करता है। घटना की सूचना मिलने पर वह 11 बजे घर पहुंचा। छोटा बेटा कक्षा छह का छात्र है।
 

14 of 16
गोली मारने के बाद भागता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पैतृक आवास पर जुटी समर्थकों की भीड़, तैनात रही फोर्स
पैतृक गांव देवरी में राजीव सिंह का शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव देखते ही पत्नी प्रतिभा सिंह, पुत्र ओम सिंह व सार्थक सिंह के रूदन से लोग आंसू नहीं रोक पाए। शोक की लहर के साथ मातम पसरा रहा। लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि राजीव बड़े ही मिलनसार व अच्छे स्वभाव के थे। उनकी हत्या क्यों की। 

 

15 of 16
गोली मारने के बाद बाइक में तमंचा रखता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
एसडीएम सदर गुलाब चंद, दो क्षेत्राधिकारी सहित पीएसी व कई थानों की फोर्स मौजूद रही। राजीव के बड़े भाई धनंजय सिंह व संजीव सिंह बाहर रहते हैं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अभयराज सिंह, सचिव जंगबहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी रामपाल, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह अमर बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विनोद यादव सरोज आदि रहे।
 
विज्ञापन

16 of 16
मौके पर पहुंचे लोगों को तमंचा दिखाकर डराता दूसरा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
हत्या के बाद से टीम लगातार दबिश दे रही थी। मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। उसके साथी की भी पहचान हो गई है। उसके लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अपर्णा रजत कौशिक, एसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें