फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की एक झलक पाने को फैंस बेताब, मुंबई में मेरठ के घंटाघर पर पत्रकारों से होंगे रुबरु

Thu, 01 Nov 2018 03:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म जीरो फाइल फोटो
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जीरो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग खान की इस फिल्म का ट्रेलर उनके जन्मदिवस के मौके पर मुंबई में वडाला के आईमैक्स सिनेमाघर में लॉन्च होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
वहीं दिवाली से ठीक पहले फिल्म 'जीरो' के दो पोस्टर जारी किए गये हैं। शाहरुख खान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इसके दो पोस्टर जारी किये हैं और उनके अलग-अलग कैप्शन लिखे हैं। एक पोस्टर में जहां शाहरुख कैटरीना के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरे पोस्टर में अनुष्का के संग खिलखिलाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
खास बात यह है कि दो नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है और इस वर्ष प्रशंसकों के लिए यह डबल सेलिब्रेशन का मौका होगा। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो का ट्रेलर उनके जन्मदिवस पर मुंबई में वडाला के आईमैक्स सिनेमाघर में लॉन्च होगा।

4 of 6
शाहरुख खान
अमर उजाला के मुताबिक ये एक ऐसा आलीशान समारोह होगा जिसे आज से पहले हिंदी सिनेमा में किसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर आयोजित नहीं किया गया। फिल्म का हीरो बउआ सिंह चूंकि मेरठ शहर से है इसलिए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वडाला के सिनेमा घर में मेरठ शहर के मशहूर घंटाघर का पूरा का पूरा सेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान
इससे भी दिलचस्प बात यह है कि मेरठ के इस घंटाघर के आसपास लगने वाली चाट-मिठाई के दुकानें भी दो नवंबर को अपने असली स्वाद के साथ यहां मौजूद रहेंगी। इस मौके पर शाहरुख खान यहां अपने प्रशंसकों से दिल खोलकर बातें करेंगे। पत्रकारों के सवालों के जवाब देंगे और दिखाएंगे फिल्म की वो झलक जिसे देखने के लिए शाहरुख खान के करोड़ों चाहने वाले अरसे से बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान
फिल्म में कैटरीना कैफ का जबर्दस्त किरदार है, कुछ ऐसा कि कहा भी ना जाए और रहा भी ना जाए। जी हां, बउआ सिंह की असल दिक्कत यही है कि उसे भी फिल्म में कैटरीना मिल जाती है, लेकिन उसकी बात पर कोई भरोसा करे भी तो कैसे? आनंद एल राय निर्देशित फिल्म जीरो में साइंटिस्ट के रोल में अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी, वहीं सलमान खान फिल्म में मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें