टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी को उनका प्रिंस चार्मिंग मिल चुका है। जी हां युविका बिग बॉस सीजन नौ के विनर रहे टीवी एक्टर प्रिंस नरूला के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। युविका की मेहंदी से लेकर संगीत और कॉकटेल पार्टी की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि ये जोड़ी बिग बॉस के दौरान सुर्खियों में आई थी। जिसके बाद इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई कर ली थी। आइए आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत जोड़ी की खास तस्वीरें:-
विज्ञापन
2 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
युविका अपनी शादी के हर आयोजन में चहकती हुई नजर आईं। उनकी शादी के आयोजनों को देखकर लगता है कि ये जोड़ी अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचता देखकर कितनी खुश है। शादी के बाद प्रिंस और युविका की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें नया-नवेला जोड़ा शादी के बाद की रस्में अदा करते हुए नजर आ रहा है ।
विज्ञापन
3 of 11
मेरठ न्यूज
युविका और प्रिंस ने पंजाबी रीति रिवाजों के साथ मुंबई के एक आलीशान होटल में शादी की। जिसके बाद 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन होगा। शादी में मुंबई नगरी के कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। इसके अलावा बिग बॉस के कंटेस्टंट प्रियांक शर्मा, बेनाफ्शा भी पहुंचे।
4 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
प्रिंस और युविका की शादी का जश्न 3 दिनों तक चला। इसमें प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवार वालों का जमावड़ा दिखाई दिया। वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे जैसे सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी, तब्बू और क्रिकेटर इरफान खान ने इस शादी में शिरकत की थी ।
विज्ञापन
5 of 11
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस सीजन 9 के घर से शुरू हुआ ये प्यार आखिरकार शादी के रिश्ते में बदल चुका है। शादी को लेकर प्रिंस ने कहा था, 'इंगेज होकर मैं बहुत खुश हूं। हमारे परिवार वाले भी बहुत खुश हैं। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं ।' ये जोड़ी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है और अपनी कूल कैमिस्ट्री की तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
विज्ञापन
6 of 11
मेरठ न्यूज
बता दें कि युविका चौधरी 'ओम शांति ओम', 'समर 2017' और 'तो बात पक्की' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'मलेयाजी जोथेयली' में मुख्य किरदार निभाया था । इसके अलावा धारावाहिक 'दफा 420' में भी वह काम कर चुकी हैं। वहीं प्रिंस नरूला टीवी रिएलिटी शो 'रोडीज' के जज भी रह चुके हैं। यहां भी युविका उनके साथ अक्सर नजर आती रही हैं।
विज्ञापन
7 of 11
मेरठ न्यूज
मुंबई के सन एंड सेंड होटल में दोनों ने शादी की। शादी में दोनों ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। प्रिंस ने अपने शादी के लिए क्रीम कलर की शेरवानी चुना था। युविका ने मरून कलर का लहंगा पहना। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला इससे पहले कई म्यूजिक वीडियो में भी एक साथ नजर आ चुके हैं।
8 of 11
मेरठ न्यूज
युविका और प्रिंस दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी यह जोड़ा रिलेशनशिप में बना रहा। युविका चौधरी कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। इसके अलावा रैंप पर भी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं।
9 of 11
मेरठ न्यूज
इस ब्लैक और पर्पल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं युविका चौधरी। गौरतलब है कि प्रिंस ने बिग बॉस के घर में युविका को इम्प्रेस करने के लिए दिल वाले शेप का पराठा और गुलाब का फूल दिया, इस दौरान प्रिंस नरुला ने घुटने टेक कर युविका चौधरी को प्रपोज किया था।
10 of 11
मेरठ न्यूज
युविका यूपी के बड़ौत की रहने वाली हैं। फिलहाल वह कई साल से मुंबई में रह रही हैं। प्रिंस ने युविका संग फेरे लेने के बाद शादी समारोह को खास बनाने के लिए नई नवेली पत्नी के लिए पंजाबी गाने पर स्पेशल डांस भी किया।
बिग बॉस सीजन नौ के बाद युविका और प्रिंस 'स्पिल्ट्सविला एक्स' में भी साथ नजर आए थे। प्रिंस रोडीज, बिग बॉस और बड़ी बहू जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। शादी समारोह के वीडियो और तस्वीरों को प्रिंस नरूला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी वायरल भी हो रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें