बुलंदशहर में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
हाल में ही यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के शक में भारी बवाल हो गया था। बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की मौत हो गई थी। वहीं एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात जीतू उर्फ फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया था।
गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना थाना की चिंगरावठी पुलिस चौकी में बवाल हुआ था जिसमें इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और छात्र सुमित की गोली लगने से मौत हुई है।
बवाल के दिन बुलंदशहर में तब्लीगी इज्तिमा में करीब 15 लाख लोगों की भीड़ मौजूद थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एडीजी इंटेलीजेंस, एसआईटी, एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस जांच पड़ताल में लगी हैं।