फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस: महादानियों ने उत्साह से किया रक्तदान, देखिए तस्वीरें

Fri, 15 Jun 2018 11:54 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
रक्तदान के साथ सेल्फी लेती युवती - फोटो : अमर उजाला
विश्व रक्तदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और बिजनौर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। भीषण गर्मी के बावजूद महादानियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और रक्तदान करने के लिए पहुंचे। 404 यूनिट रक्तदान इन शिविरों में किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 173 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा और महिलाएं भी काफी तादाद में पहुंचे। डॉक्टर अनिल चौधरी ने जिला अस्पताल में सौवीं बार रक्तदान किया तो महेंद्र त्यागी 50 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रक्तदान करती महिला - फोटो : अमर उजाला
बागपत में बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजा तोड़कर रक्तदान करने पहुंचे इमरान बोले, धर्म से बड़ा रक्तदान है। महादानियों के जज्बे का आलम यह था कि निर्धारित समय के बाद भी लोग शिविरों में आते रहे और रक्तदान करते रहे।

4 of 5
meerut news - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 40 यूनिट, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 40 यूनिट, बागपत रोड स्थित केएमसी चिकित्सालय में 29 यूनिट और पल्लवपुरम स्थित कोटपाल अस्पताल में लगाए गए शिविर में 64 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला अस्पताल पर आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट, मुजफ्फरनगर में ब्लड बैंक पर आयोजित शिविर में 54, जिला अस्पताल सहारनपुर में आयोजित शिविर में 65 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली बागपत पर लगाए गए शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें