फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: दिल्ली से मेरठ आने में क्या वाकई 45 मिनट लगेंगे, जानिए सच्चाई

Mon, 11 Jun 2018 12:19 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर देश को सौगात दी। दावा किया जा रहा है कि अब मेरठ से दिल्ली का सफर महज 45 मिनट में पूरा हो जाएगा। हालांकि यह आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया, सिर्फ ऐसा दावा किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे का पहला फेज है जो कि 14 लेन का है। सच्चाई जानने के लिए आगे पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 5
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
बता दें कि मेरठ से दिल्ली जाने में अभी तक करीब डेढ़ से दो घंटे लगते है, लेकिन अब लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी और बहुत कम समय में दिल्ली से मेरठ का सफर पूरा हो जाएगा। सच्चाई क्या है ये जानने के लिए नीचे क्लिक करें...
विज्ञापन

3 of 5
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे
सच्चाई ये है कि इतने कम समय में ये दूरी तय करने के लिए अभी कुछ साल इंतजार करना होगा। करीब 82 किमी के इस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के पूरे होने के बाद ये समय घटकर करीब 45 मिनट तक का हो जाएगा। लेकिन इस एक्सप्रेस वे का काम पूरा होने में काफी समय बाकी है।

4 of 5
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को जिस रोड का उद्घाटन किया है वो इस एक्सप्रेस वे का पहला चरण है। अभी इसके तीन चरण बाकी हैं जिनपर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में कब पूरे होंगे बाकी चरण...

5 of 5
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
पहला चरण-- निजामुद्दीन ब्रिज से दिल्ली-यूपी बॉर्डर, 8.71 किमी। (काम पूरा, मई 2018) 14 लेन।
दूसरा चरण -- दिल्ली-यूपी बॉर्डर से डासना, 19.28 किमी। (टारगेट - मई 2020) 14 लेन।
तीसरा चरण -- डासना से हापुड़, 22.27 किमी। (टारगेट - जून, 2019) 6 लेन+ 2 सर्विस रोड।
चौथा चरण -- हापुड़ से मेरठ, 31.77 किमी। (टारगेट - जमीन अधिग्रहण पूरा होने के 18 महीने बाद) 6 लेन।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें