उर्मिला शहीद योगेंद्र यादव की पत्नी
उर्मिला डेंजर जोन में हूं, हो सकता है बात न हो -उर्मिला, शहीद योगेंद्र यादव की पत्नी
तब मोबाइल फोन नहीं होते थे। इसलिए कई बार तो 20-20 दिन तक बात नहीं हो पाती थी। शहीद होने से 15 दिन पहले हमारी आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने कहा था, उर्मिला मैं डेंजर जोन में हूं, हो सकता है अब फोन पर संपर्क न हो। मैं जब भी उनसे कहती, प्लीज़ मत जाओ, तो वो हंसकर मेरी बात टाल देते। कहते, तुम एक फौजी की पत्नी हो। पति योगेंद्र यादव की शहादत को याद कर वीर नारी उर्मिला कहती हैं, जंग में अपनों को खोने का गम फौजी के परिवार से पूछो। उर्मिला बताती हैं, 5 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध करीब खत्म होने को था, तब मेरे पति 'ऑपरेशन टाइगर हिल' के दौरान शहीद हो गए थे।