मेरठ में संजीवनी महिला संस्था की ओर से जुंबा कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन शुक्रवार को संस्था की ओर से क्रिस्टल पैलेस में हुआ। जुंबा स्पेशल सेशन में सदस्याओं ने जुंबा किया और फिटनेस का आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष निशी जैन ने सभी सदस्याओं को जुंबा करने का लाभ बताया। प्रशिक्षिका शिवांगी आर्य सिंह ने जुंबा कराया। स्ट्रेचिंग भी कराई। पारुल, निधि जैन, अंशु गुप्ता का सहयोग रहा। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/