मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में महिला पर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। घटना के बाद युवती को ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ से सटे सरधना थानाक्षेत्र के गांव कपसाड़ में गुरुवार सुबह महिला से मारपीट और नाबालिग किशोरी को ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अभद्रता के विरोध पर की गई मारपीट
पीड़ित पक्ष के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी महिला अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ खेत में गन्ने की सिंचाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान रजबहे के पास पहले से मौजूद गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला और किशोरी के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
फरसे से सिर पर किया वार
आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के सिर पर फरसे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
3 of 6
महिला पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भर्ती, हालत चिंताजनक
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल, मोदीपुरम (मेरठ) में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
4 of 6
महिला पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
महिला पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
SSP का पक्ष: युवक-युवती थे पूर्व परिचित
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले से परिचित थे। युवक द्वारा युवती को ले जाने के दौरान उसकी मां को घायल किया गया।
पांच पुलिस टीमें गठित
एसएसपी के अनुसार घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि युवती की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।