फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में प्यार, शादी और फिर बेरहमी से पत्नी की हत्या, पढ़ें सात साल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Tue, 28 May 2019 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
पूजा और जसवीर भाटी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पॉश गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट के फ्लैट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए और अपना जुर्म कुबूल लिया। आगे देखें कैसे एक सात साल की प्रेमकहानी का हुआ खौफनाक अंत और कैसे बदबू से खुला इस पूरे प्रकरण का राज: -

 
विज्ञापन

2 of 10
पत्नी की हत्या - फोटो : फाइल
सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के मुताबिक परीक्षितगढ़ के शिवपुरी गांव निवासी जसवीर भाटी पत्नी पूजा भाटी (36) के साथ गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बी-403 फ्लैट में किराए पर रह रहा था। जसवीर कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी है।

फ्लैट मालिक मानवेंद्र निवासी डिफेंस कॉलोनी गंगानगर है। जसवीर और पूजा की सात साल पहले लव मैरिज हुई थी। अपार्टमेंट की सफाई करने वाला सुशील सोमवार को फ्लैट पर पहुंचा तो उसे फ्लैट के आसपास से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन

3 of 10
शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कंबल में लिपटा मिला शव
खोजबीन के बाद पता चला कि फ्लैट नंबर 403 में बाहर से ताला लगा हुआ था, जहां से दुर्गंध आ रही थी। सुशील ने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया, जिसके बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर गंगानगर एसओ रवि चंद्रवाल और सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो बेडरूम में महिला का शव कंबल में लिपटा मिला। तीव्र दुर्गंध होने के चलते पुलिसकर्मियों का हाल बुरा हो गया। शव को किसी तरह फ्लैट से निकाला गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

4 of 10
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को की थी हत्या
सीओ सदर देहात के अनुसार पुलिस ने महिला के पति जसवीर सिंह की जानकारी जुटाई। जिस पर लोगों ने फ्लैट दो-तीन दिन से बंद रहना बताया। पुलिस ने जसवीर के मोबाइल फोन पर बात की। लेकिन जसवीर ने मौके पर आने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम बनाकर जसवीर की तलाश की गई।

दोपहर करीब तीन बजे जसवीर को पुलिस ने कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार जसवीर ने बताया कि उसे पत्नी की गतिविधियों पर शक था। उसने विगत शनिवार को पत्नी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दुर्गंध आती थी, फ्लैट पर ताला था
इंचौली निवासी सफाई कर्मी सुशील की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। सफाई कर्मी ने बताया कि उसे दो तीन दिन से दुर्गंध आ रही थी। लेकिन रोजाना ही फ्लैट का ताला लगा मिलता था। सोमवार को दुर्गंध तेज हुई तो उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को बताया।
विज्ञापन

6 of 10
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर शव कंबल में लपेटा, नहीं उठा तो छोड़ गया  
पत्नी के हत्यारोपी जसवीर भाटी से पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जसवीर ने हत्या से जुड़ी कई जानकारी दी। बताया कि वह पत्नी की हत्या कर शव कंबल में लपेटकर ले जाना चाहता था। जिसे नहर में फेंकने की प्लानिंग थी। लेकिन अकेला होने के चलते शव को उठा नहीं पाया। जिसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन

7 of 10
गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला
आरोपी जसवीर ने बताया कि वह पत्नी को मारने की छह माह से प्लानिंग बना रहा था। कई बार उसको अलग जगह मारने की कोशिश की। लेकिन वह बच गई। बीते शुक्रवार रात दोनों ने होटल से मंगाकर खाना खाया था।

सुबह दोनों में अवैध संबंधों को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद उसने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लपेटा। लेकिन उसको उठा नहीं पाया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया। 

 

8 of 10
इस बिल्डिंग में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
पत्नी पर गंभीर लगाए आरोप
पुलिस के मुताबिक जसवीर ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। यह भी कहा कि उसने मुझे परिवार से भी दूर कर दिया था। पिता अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। उसने पिता से मिलने की बात कहीं, जिस पर वह गालीगलौज करने लगी। उसने साफ कहा कि परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं करना। इसको लेकर विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने बताया है कि जसवीर हत्या करने के बाद अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिला था। लेकिन वहां उसने पत्नी के मारने की कोई बात नहीं बताई। उसके बाद जसवीर अपने गांव में गया। गांव के कुछ लोगों से मिलने के बाद वह लौट आया। सोमवार को जसवीर कचहरी में आया। कई अधिवक्ताओं से मुलाकात भी की। बताया गया कि जसवीर कई-कई दिनों में अपने अधिवक्ता के पास आता था। उसके दो भाई हैं। गांव की जमीन भी जसवीर बेच चुका है।

9 of 10
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सात साल की प्रेम कहानी का दुखद अंत 
जसवीर की मुलाकात सात साल पहले पूजा से हुई थी। दोनों एक कॉलेज में मिले थे। शादी के दो साल बाद दोनों के संबंधों में दरार आनी शुरू हुई। जसवीर शराब पीने लगा और अपने गांव की जमीन बेचनी शुरू कर दी। एक साल से जसवीर व पूजा किराये पर फ्लैट लेकर गंगानगर में रहने लगे। लेकिन दोनों में शक मौत की तरफ खींचता चला गया। जिसका नतीजा हुआ कि पूजा को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

10 of 10
घटना की जानकारी देते एसपी देहात, अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
गला दबाकर मारना बताया
हत्यारोपी पति गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात करना आरोपी ने कबूल कर लिया है। महिला के शरीर और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने गला दबाकर मारना बताया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की सही जानकारी होगी। -अविनाश पांडेय, एसपी देहात 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें