फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी में मेरठ की बेटियों पर बरसा सोना, 13 स्वर्ण झटके, सात नेशनल रिकॉर्ड टूटे 

Tue, 28 May 2019 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन के दिन मेरठ के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 13 स्वर्ण पदक झटके। तैराकों ने सात नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 

सोमवार को बालिका वर्ग में मेरठ की तैराकों ने 10, तो बालक वर्ग में तैराकों ने तीन स्वर्ण पदक झटके। जिनमें मेरठ की चार बेटियों ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, वाराणसी के एक और लखनऊ के दो खिलाड़ियों ने नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

2 of 8
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की दिशा, तेजल, नव्या और तनिशा ने चार गुणा 100 मीटर मिडले रिले में दो साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम किया। जिसमें उन्होंने यह रिले 05.29.80 मिनट में पूरी की। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड मेरठ की ही तेजल, गरिमा, आलिया और नव्या ने 05.30.88 मिनट में रिले को पूरा कर बनाया था। 

वहीं 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अनन्या सिंह ने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड 03.10.72 मिनट में दूरी तय कर तोड़ा। इससे पहले उन्होंने यही दूरी 03.15.65 मिनट में पूरी की थी।
विज्ञापन

3 of 8
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
सौ मीटर फ्री स्टाइल को दिशा भंडारी ने 01.04.47 मिनट में पूरा कर दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड मेरठ की ही नव्या सिंघल ने 01.05.75 मिनट में बनाया था।

1500 मीटर फ्री स्टाइल में मेरठ की नव्या सिंघल ने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड 19.21.17 मिनट में दूरी तय कर तोड़ा। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के सूरज चौहान ने 500 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 

4 of 8
तैराकी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि एसएसपी नितिन तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, उप्र तैराकी संघ के महासचिव रॉबिन कपूर, उपक्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, भूपेंद्र सिंह यादव, जयप्रकाश यादव, अश्विनी त्यागी, राजेश चौधरी, पवन भार्गव, कपिल त्यागी, राज शर्मा, प्रकाश अवस्थी, गंगतेश्वर सिंह, शुभम मिश्रा, प्रवीण कश्यप, देवेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

5 of 8
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
ओवर ऑल चैंपियन:  प्रतियोगिता में बालक वर्ग ग्रुप-1 और बालिका वर्ग ग्रुप- 1, ग्रुप-2 अव्वल रहा। वहीं बालक वर्ग ग्रुप-2 में लखनऊ विजेता रहा। बेस्ट स्विमर बालक वर्ग ग्रुप- 1 में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ से अवधेश नरेश यादव और ग्रुप-2 में लखनऊ से ईशान रस्तोगी रहे। बालिका वर्ग में ग्रुप-1 में मेरठ की दिशा भंडारी और ग्रुप-2 में मेरठ की अनन्या रही।
विज्ञापन

6 of 8
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
परिणाम: 1500 मी. फ्री स्टाइल बालक ग्रुप-1 में वाराणसी के अनुराग सिंह स्वर्ण, विंध्याचल के विश्वनाथ साहनी रजत, ग्रुप-2 मेें मेरठ के आर्यन चिकारा स्वर्ण, लखनऊ हॉस्टल के सूरज चौहान को रजत, 1500 मी. फ्री स्टाइल बालिका ग्रुप-1 में मेरठ की नव्या सिंघल स्वर्ण, लखनऊ के अनन्या रजत, ग्रुप-2 में लखनऊ के अमायरा स्वर्ण, कानपुर की तृषा ने रजत प्राप्त किया। 
विज्ञापन

7 of 8
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
50 मीटर बैक स्ट्रोक बालक ग्रुप-1 में लखनऊ हॉस्टल के अवध नरेश स्वर्ण, अयोध्या के हर्षित रजत, ग्रुप-2 में लखनऊ के ईशान रस्तोगी स्वर्ण, मेरठ के कबीर रजत, 50 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका ग्रुप-1 में मेरठ की आलिया सिंह स्वर्ण, मेरठ की आर्या रजत, गुप-2 में मेरठ की अमायरा स्वर्ण, मेरठ की सुहानी रजत पदक विजेता रहीं। 

 
विज्ञापन

8 of 8
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक ग्रुप-1 में विंध्याचल के अभिषेक स्वर्ण, मेरठ के उद्दानी जैन रजत, ग्रुप-2 मेरठ के शौर्य स्वर्ण, लखनऊ के कपिल रजत, 200 मीटर बैक स्ट्रोक बालिका ग्रुप-1 में मेरठ की तनिशा स्वर्ण, मेरठ की सिमरन रजत, ग्रुप-2 में मेरठ की अनन्या सिंह स्वर्ण, अयोध्या मंजरी रजत पदक विजेता रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें