महिला की हत्या कर जलाया शव
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के गजरौला शिव में आम के बाग में गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने शव के ऊपर चारपाई डालकर आग भी लगा दी।
महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव दिखाया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस छानबीन करने में लगी है।