फिरोजपुर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
कई सौ सालों से सावन व फाल्गुन माह में यहां जलाभिषेक किया जाता है। इसी दौरान यहां विशाल कावड़ मेला लगता है। किंवदंति है कि मंदिर में आजतक छत नहीं पड़ पाई है। मंदिर के पुजारी धर्मपाल ने बताया कि छत डालने का कई बार प्रयास किया जा चुका है, लेकिन कुछ न कुछ अड़चन आ जाती है। नतीजन यह मंदिर बिना छत के ही है।