फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी: वेस्ट यूपी में कोल्ड डे कंडीशन, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, छाया घना कोहरा, अभी राहत नहीं

Fri, 03 Jan 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही मेरठ व आसपास के जिलों में कोहरा छाया हुआ है। सर्दी के चलते लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है, सर्दी के चलते लोग घरों में कैद हैं। शुक्रवार की सुबह भी घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरे के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को निकलना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
बढ़ती ठंड
पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदान क्षेत्र में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ठंड के चलते दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। वहीं शीतलहर के बीच घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
ठंड में अलाव का सहारा लेते लोग। - फोटो : स्रोत-एम्स
पिछले चार-पांच दिन से लगातार सर्दी का सितम बढ़ाने के कारण दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास ही चल रहा है, जिस कारण से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। पिछले कई दिनों से कोहरा नहीं होने से राहत थी लेकिन गुरुवार रात से ही पड़ना शुरू हुए कोहरे का असर शुक्रवार सुबह तक भी दिखाई दिया। दोपहर तक भी कोहरा नहीं छंटा। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरगनगर, शामली समेत सभी जिलों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है।

4 of 5
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी सर्दी ऐसे ही रहेगी। कोहरा भी सुबह दिखाई देगा और तापमान सामान्य से कम रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में फिर बारिश होने के आसार हैं जिसका असर मैदानी क्षेत्र में भी साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहाड़ों पर बर्फबारी
माैसम विशेषज्ञों की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में अभी ठंड का असर बरकरार रहेगा। वहीं चिकित्सक बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें