परतापुर में मेट्रो व नमो भारत का स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
नमो भारत ऐप
यात्रियों ने ''''नमो भारत'''' ऐप (जिसे पहले आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के नाम से जाना जाता था) का उपयोग करने में काफी उत्साह दिखाया है और वे इस ऐप के माध्यम से दी जा रही 10 प्रतिशत छूट का पूरा लाभ उठा रहे हैं।
ऐप ने यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए कई नई सुविधाएं पेश की हैं, जैसे कि लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, रियल-टाइम पार्किंग उपलब्धता, लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकल्प, स्टेशन सुविधाएं, स्टेशन नेविगेशन और खोया-पाया सेवा आदि।