सर्दी का असर
- फोटो : अमर उजाला
चरम पर पहुंची ठंड से शहरवासियों की कंपकंपी छूट रही है। लोग घरों में कैद हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन का तापमान पांच डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जो कि सामान्य से आठ डिग्री कम है। बीते तीन दिनों से लोगों को सूरज के दर्शन भी नहीं हुए हैं। वहीं आने वाले दो दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।