फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की जुबानी सांप वाली साजिश की पूरी कहानी: बोली- मुझे बेचने की फिराक में था अमित, चाहता था गलत काम करवाना

Thu, 17 Apr 2025 07:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रविता ने थाने में बताया कि उसका पति अमित उसके साथ मारपीट करता था। गलत काम करता था। कहता था कि उसे बेच देगा और उससे गलत काम करवाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
पति की हत्या करने के बाद उसे सांप से कटवाया - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बहसूमा स्थिते अकबरपुर सादात में हुई अमित की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पत्नी रविता ने घटनाक्रम लेकर सच उगल दिया है। इस दौरान रविता के चेहरे पर पति की हत्या का कोई पछतावा नजर नहीं आया। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हत्या की रात हुई थी अमित से लड़ाई
पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि अमित का रात को पत्नी रविता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह सोने चला गया था। देखा तो सुबह के समय वह चारपाई पर मृत पड़ा था और सांप उसे काट रहा था। उसके शरीर पर दस जगह सांप के काटने के निशान थे।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला
मुझे बेचना चाहता था अमित
रविता ने थाने में बताया कि उसका पति अमित उसके साथ मारपीट करता था। गलत काम करता था। कहता था कि उसे बेच देगा और उससे गलत काम करवाएगा। बताया कि पति ने ही उसे अमरदीप से मिलवाया था। पति अमरदीप को मारना चाहता था। कहता था कि अमरदीप को फोन करके घर बुलाएगा और फिर उसकी हत्या कर देगा। तुम इसमें मेरा साथ दोगी। 

4 of 6
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
एक हजार रुपये में लाया था जहरीला सांप
रविता का कहना है कि इन बातों से वह तंग आ चुकी थी। ये बातें जब उसने प्रेमी को बताईं तो दोनों ने मिलकर अमित को ही मारने का प्लान बना लिया। रविवार को अमरदीप ने एक हजार रुपये में महमूदपुर सिखेड़ा गांव के एक सपेरे से रसल वाइपर किस्म का जहरीला सांप खरीदा और इसे थैले में रखकर अमित के घर पहुंचा लेकिन तब तक अमित सो चुका था। 
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी पत्नी रविता व उसका प्रेमी अमरदीप बाएं - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने दबाया मुंह और पकड़ा हाथ
अमरदीप थैला लेकर भीतर गया और रविता के साथ मिलकर पहले चुनरी से अमित का गला घोट दिया। इस दौरान पत्नी ने अमित के हाथ और मुंह दबाए रखे। इसके बाद सांप को शव के नीचे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी पत्नी रविता - फोटो : अमर उजाला
अमित को मारने के बाद दोनों आराम से सो गए
हत्या को अंजाम देने के बाद अमरदीप अपने घर चला गया तो वहीं रविता दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह उठकर अमित की मौत का शोर मचा तो रविता उठकर रोने का नाटक करने लगी। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें