Saurabh Murder Case: सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद पत्नी मुस्कान की सहेली एक और कातिल पत्नी बनी है। दोनों ही पति की हत्यारोपी हैं। मुस्कान की तरह वो भी गर्भवती है। दोनों गर्भवती बैरक में बंद हैं।
Meerut Woman Kills Husband: मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के बाद अब संगीता भी चर्चाओं में आ गई है। दरअसल मुस्कान की तरह संगीता ने भी अपने प्रेमी से पति अजय की हत्या कराकर जानी के कुसैड़ी गांव में शव फेंकवा दिया था। वह भी मुस्कान की तरह गर्भवती है। उसे गर्भवती बैरक में रखा गया है। दोनों की डाइट जेल मैनुअल के अनुसार दी जा रही है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सौरभ की हत्या करने के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला जेल में बंद है। मुस्कान चार से छह सप्ताह की गर्भवती है। उसे गर्भवती बैरक में रखा गया है। उसे गर्भवती महिला वाली डाइट भी जेल मैनुअल के अनुसार दी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने की पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि संगीता और अवनीश शादी करना चाहते थे, इसलिए अजय को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी। 24 फरवरी की रात को अवनीश अजय को बाइक पर बैठाकर खेत पर ले गया, दोनों ने साथ में शराब पी। अजय जब ज्यादा नशे में धुत हो गया, तब उसका सिर पर हैंडपंप से वार किया। अजय भागने लगा तो अवनीश ने उसे दबोच लिया और गला घोंटकर मार दिया।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी मुस्कान रस्तोगी
- फोटो : संवाद
सिर की टूट गई थी हड्डी
पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही संगीता, अवनीश और उसकी बहन पूनम को पकड़ लिया। अजय देहरादून में जॉब करता था। मेरठ में अपने ताऊ के पोते की शादी में शामिल होने आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे को भारी चीज से कुचलने की बात सामने आई। सिर की हड्डी टूट गई थी। जांच शुरू हुई। परिवार के सदस्यों की मोबाइल कॉल डिटेल में पत्नी संगीता पर शक गहराया।
4 of 5
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या
- फोटो : संवाद
अवनीश ने कॉल करके कहा था कि अजय को मार दिया है
उन्होंने पुलिस के सामने अपना हत्या की घटना कबूल ली। संगीता को अवनीश ने कॉल करके कहा था कि अजय को मार दिया है। तब उसने कहा कि मुझे आखिरी बार अजय का चेहरा दिखा दो। मुरादनगर के अवनीश के पकड़े जाने के बाद संगीता के साथ उसका अफेयर भी सामने आया था।
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद
संगीता, बहन पूनम, प्रेमी अवनीश जेल में बंद
अजय की हत्या के मामले में 28 फरवरी से संगीता, बहन पूनम, प्रेमी अवनीश जेल में बंद हैं। अब संगीता भी तीन महीने की प्रेग्नेंट है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया दोनों गर्भवती हैं। दोनों को जेल मैनुअल के अनुसार डाइट दी जा रही है।