Meerut News: मेरठ के लिसाड़ीगेट में साकिब ने अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पत्नी कौसर की हत्या कर दी। तीन बच्चों के सामने ही वारदात कर वह बाहर चला गया। पुलिस ने शाम तक घटना का खुलासा करते हुए साकिब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
1 of 9
कौसर की फाइल फोटो और बच्चों से पूछताछ करते एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीदनगर में शुक्रवार सुबह कौसर (27) की उसके पति साकिब ने पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट का विरोध करने पर हत्या की झूठी कहानी रची। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
2 of 9
रोने का नाटक करता कौसर और उसके संभालते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
जानी बुजुर्ग निवासी भाई मुरसलीम ने बताया कि सात भाई बहनों में कौसर सबसे छोटी थी। कौसर का निकाह सात वर्ष पूर्व साकिब से हुआ था। मजीदनगर के बशीर का खेत के पास कौसर अपने पति साकिब और तीन बेटियों सानिया (5), कुलसुम (3) और इनाया (डेढ़ वर्ष) के साथ रह रही थी। वह इसरार के मकान की पहली मंजिल पर किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 9
कौसर की हत्या के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने उसके परिजनों को शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे सूचना दी कि कौसर की गला काटकर हत्या कर दी गई है। इधर, सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खून से सने हाथ घर में धोए थे।
4 of 9
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को खून के निशान वहां दिखे। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। छत के रास्ते किसी बाहरी व्यक्ति के भी आने की आशंका नहीं थी। मुरसलीम ने अवैध संबंध का विरोध करने पर साकिब पर कौसर की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। साकिब और मकान मालिक से गहनता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
5 of 9
पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बयान बदलने पर गहराया शक
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने बताया कि साकिब मोबाइल टावर लगाने और ई रिक्शा चलाने का काम करता है। उसने पहले बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर मंडी चला गया था। फिर उसने बताया कि वह पास ही रहने वाली बहन के यहां चला गया था।
विज्ञापन
6 of 9
पूछताछ करते एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बहन के घर पूछताछ की तो साकिब की ये बातें झूठीं निकलीं। इससे उस पर शक गहराया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ही पत्नी की गला रेतकर हत्या की है। आरोपी के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
7 of 9
कौसर की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
सोते हुए रेता गला और फैला दिया घर का सामान
साकिब ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी के कारण पूरा परिवार कमरे के बाहर टीन शेड में सोया था। सुबह लगभग छह बजे कौसर छोटी बेटी इनाया को लेकर कमरे में चली गई। इसके बाद साकिब भी कमरे में गया और दंपती में विवाद हुआ।
8 of 9
मोहल्ले में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाहर लेटने के बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो कौशर सो गई थी। इसी दौरान साकिब ने गला रेतकर कौसर की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर का सामान फैला दिया, जिससे ऐसा लगे कि घर में लूटपाट हुई है और विरोध करने पर कौसर की हत्या की गई है।
बेटियों से कहा कि बाजार जा रहा हूं
साकिब ने कौसर की हत्या के बाद बेटियों से कहा कि वह बाजार जा रहा है। उसने यह भी कहा कि पुलिस अंकल पूछें तो कह देना कि चोर आ गए थे। उसके कहे अनुसार ही बेटियों ने मकान मालिक इसरार से नीचे आकर कहा कि पापा को कॉल कर दो। इसरार ने कॉल कर बात कराई तो बेटियों ने कहा कि पापा जल्द घर आ जाओ। कुछ देर में ही साकिब घर पहुंचा तो उसने फिर हत्या का शोर मचा दिया।