एटीएस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आए दो संदिग्धों को पांच हिंदूवादी नेताओं की हत्या की सुपारी दी गई थी। आरोपियों को इसके लिए तीन लाख रुपये और बाद में दुबई भेजने का लालच दिया गया था।
पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई के संपर्क में रहने वाले संदिग्ध आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। ये पांच हिंदूवादी नेताओं शहजाद भट्टी ने हिंदूवादी नेताओं की गला रेतकर हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इन सभी के घरों पर भी ग्रेनेड से हमला करना था। एटीएस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। आज से एटीएस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर और गहनता से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने 23 अप्रैल को नोएडा से मूलरूप से बागपत और मेरठ के कंकरखेड़ा में रह रहे तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह अली खान व एटा के समीर को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में तुषार मेरठ और समीर दिल्ली में रह रहा था।
ये दोनों पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल, मेजर अनवर, मोहम्मद हमाद बरकाती व आबिद जट के संपर्क में थे। उनके इशारे पर भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
इन नेताओं की हत्या का मिला था टास्क
एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपियों को शहजाद भट्टी ने हिंदूवादी नेता दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, पिंकी चौधरी, युद्धि राणा और गौरव राजपूत की हत्या करने का टास्क दिया था। ये टास्क शहजाद ने आबिद जट के माध्यम से दिया था। जिसमें ये भी कहा गया था कि इन सभी के घरों पर ग्रेनेड भी फेंकने हैं, जिससे दहशत फैल सके।
4 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
तीन लाख में करनी थी पांच हत्याएं, फिर भागते दुबई
पाकिस्तानी हैंडलर्स ने तुषार और समीर को इन सभी की हत्या करने के लिए तीन लाख रुपये देने को कहा था। 50 हजार पहले और ढाई लाख रुपये घटनाओं को अंजाम देने के बाद। साथ ही उन्होंने दोनों को आश्वासन दिया था कि पासपोर्ट बनवाकर दुबई भेजा जाएगा। वहीं पर सेटल कर दिया जाएगा। जिससे भारत की जांच एजेंसी उन तक नहीं पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
एक्स मुस्लिमों को कांफ्रेंस कॉल पर दी थी धमकी
एटीएस की जांच में पता चला कि तुषार और समीर ने एक्स मुस्लिम इमरोज आलम, अंजली आर्या, समीर व सलीम वास्तिक को व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया के जरिये कॉल की थी। कॉल में कांफ्रेंसिंग के जरिये शहजाद भट्टी भी जुड़ा था। जिसने इन सभी को धमकी दी थी। इससे संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली हैं।
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
छह दिन की मिली कस्टडी रिमांड
आतंकी साजिश की तहत तक पहुंचने के लिए एटीएस ने आरोपियों की रिमांड मांगी थी। एनआईए की विशेष अदालत में अर्जी दी थी। गुरुवार को अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश नीतू पाठक ने आरोपियों की छह दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की। शुक्रवार सुबह 11 बजे से 6 मई शाम छह बजे तक आरोपी रिमांड पर रहेंगे।