फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ साल पहले लव मैरिज, अब कत्ल, चार साल से पति को छोड़ प्रेमी संग बंगलूरु में रह रही थी मनीषा; पूरी कहानी

Sun, 21 Jun 2026 10:59 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी के बागपत जिले में एक शख्स ने पत्नी की फरसे से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भर लिया। साथ ही उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जब शव नहीं उठा तो आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने हरिद्वार में आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। चार साल से पति को छोड़कर पत्नी बंगलूरु में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
1 of 8
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रटौल के खैला गांव में मनीषा (26) की उसके पति राहुल ने शनिवार दोपहर फरसे से गर्दन और कमर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंकने या दबाने के लिए बोरे में भर लिया। जब बोरा नहीं उठा तो पुलिस को फोन करके खुद ही पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।

खैला गांव का राहुल नौ साल पहले हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहां पर उसका मनीषा निवासी बिजनौर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया, जो वहां किराये पर रहती थी। दोनों ने आठ साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली और वहां से गांव आ गए। कुछ दिन बाद ही राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे, जहां राहुल ऑटो चलाता था। 



 
विज्ञापन

2 of 8
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बोपुरा में रहने के दौरान मनीषा किसी के संपर्क में आ गई थी। चार साल पहले वह, उसे और उसकी बेटी अनन्या उर्फ मिष्ठी को छोड़कर बंगलूरु चली गई। वह तब अपने साथ बेटे कविश को ले ले गई थी। दो साल बाद यहां वापस आई और कई दिन रहने के बाद वापस चली गई। दो साल बाद बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए शुक्रवार को मनीषा फिर से बंगलूरु से खेला गांव आ गई। 

 
विज्ञापन

3 of 8
आोरपी पति और मनीषा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह रविवार को बंगलूरु वापस जाने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को पति राहुल व पत्नी मनीषा के बीच बेटी को साथ ले जाने को लेकर झगड़ा हो गया। पति उसे बेटी को लेकर जाने के लिए मना करता रहा और मनीषा बेटी को ले जाने की जिद पर अड़ी रही। 
 

4 of 8
महिला की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पुलिस के अनुसार राहुल ने गुस्से में साइकिल के पैडल पर चेन चढ़ाने वाली धारदार चकरी लगवाकर बनवाए फरसे से मनीषा की गर्दन और कमर पर कई वार कर दिए। इससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 8
बेटी अनन्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद ही फोन करके घटना की जानकारी दी
पति राहुल ने हत्या के आधा घंटे बाद खुद ही डायल-112 पर पुलिस को फोन करके पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। वहां से चांदीनगर थाने को सूचना दी गई तो पुलिस की तीन गाड़ियां तुरंत ही गांव में पहुंच गई। वहां से शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
आोरपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिर में सोचा, थाने में ले जाता हूं शव
हत्यारोपी राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मनीषा ने शनिवार को घर में पनीर बनाकर खिलाया था। उस समय परिवार वाले काफी खुश थे। हत्या करने के बाद शव ठिकाने नहीं लगा पाने पर वह शव को बोरे में लेकर थाने ले जाने के बारे में सोचने लगा। इसके बाद बोरे में बंद शव को ले जाने का प्रयास भी किया, लेकिन उठा नहीं पाया।

 
विज्ञापन

7 of 8
मनीषा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपत्तिजनक वीडियो डालने पर होता था झगड़ा
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी राहुल मनीषा के वीडियो बनाने से भी नाराज रहता था। राहुल ने बताया कि सोशल मीडिया पर मनीषा फेमस होना चाहती थी। मनीषा दूसरी जाति से होने के बावजूद इंस्टाग्राम आईडी पर खुद को ठाकुर लिखती थी। इसके अलावा आपत्तिजनक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डालती रहती थी, जिसका राहुल ने कई बार विरोध किया। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। इस तरह उनके बीच विवाद पहले से चल रहा था।
 
विज्ञापन

8 of 8
महिला की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति को शक था कि उसकी पत्नी बंगलूरु में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है और बेटी को लेकर जाने के बाद कभी वापस नहीं आएगी। इसलिए वह बेटी को लेकर जाने का विरोध कर रहा था और इसको लेकर हुए विवाद में उसने हत्या की। उसके पति को पत्नी के केवल बिजनौर की होने की जानकारी है और मनीषा के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। इसलिए उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूरज कुमार राय, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें