उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल में था कि इसी बीच युवक पत्नी वहां पहुंच गई और पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी और उसकी दो बहनों ने प्रेमिका की धुनाई कर दी, वहीं युवक मौका पाकर निकल लिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। आगे जानें क्या था पूरा मामला:-