फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सीओ ने उठाया डंडा और लोगों पर बरसाई लाठियां, देखें तस्वीरें

Wed, 03 May 2017 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
सीओ ने लोगों पर बरसाया डंडा
मेरठ में सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते दो समुदाय आमने-सामने आ गए। आरोप है कि मौलाना एक छात्रा को धर्मस्थल के कमरे में ले गया और उसे कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
सीओ ने कहा माहौल बिगड़ने नहीं देंगे
जब दूसरे समुदाय के लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को कमरे में बंद देखा, इससे मामला और ज्यादा बढ़ गया। वहीं किसी ने यह अफवाह फैला दी कि मौलाना की पिटाई कर दी, जिससे मामला और बढ़ता चला गया। 
विज्ञापन

3 of 8
लोगों को समझाते सीओ साहब
इसके बाद एक समुदयों के लोगों ने कोतवाली का घेराव कर लिया। सूचना मिलने पर सीओ समेत और दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

4 of 8
हंगामा करते लोग
इस पर एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली घेर ली और पुलिस से उलझ गए। वहीं पूर्व विधायक के पुत्र के साथ लोग कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों समुदाय के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। इस पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। सीओ समेत दो थानों की पुलिस ने लाठियां फटकाकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

5 of 8
मौलाना को पकड़ते पुलिसकर्मी
वहीं पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी के पुत्र विवेक वाजपेयी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 13 साल की स्कूली छात्रा उनके मोहल्ले के एक धर्म स्थल के अंदर गई। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी।
विज्ञापन

6 of 8
मामले की जानकारी लेते सीओ
लोगों ने वहां जाकर देखा तो मौलाना ने छात्रा को एक कमरे के अंदर बंद कर रखा था। लोगों ने कमरा खुलवाकर छात्रा को बाहर निकाला। मौलाना सफाई देने लगा, लेकिन लोगों ने मौलाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस ने लोगों पर बरसाई लाठियां
सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा और मौलाना को कोतवाली ले गई। इस बीच किसी ने मौलाना की पिटाई का शोर मचा दिया। इस पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को भेजा घर
इसके बाद किसी तरह सीओ ने मामले को शांत कराया और दोनों समुदाय के लोगों को वहां से भेज दिया। इस बीच सीओ ने कहा कि किसी भी हालत में माहौल खराब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें