फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का चक्का जाम: नए कानून के विरोध में बसों व ट्रकों की हड़ताल, चरमराई व्यवस्था, देखें पश्चिमी यूपी का हाल

Mon, 01 Jan 2024 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
बसों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala
नए साल के पहले ही दिन रोडवेज बसों का अचानक चक्का जाम होने से तमाम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन ने एक जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया था। सोमवार सुबह ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए  इस दौरान ट्रक चालकों के साथ अन्य वाहनों के चालक भी इस हड़ताल में शामिल हो गए । चालकों ने रोडवेज बस स्टैंड पर जाकर बसों का भी चक्का जाम कर दिया
 
विज्ञापन

2 of 4
बसों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala
देशव्यापी चालकों की हड़ताल के चलते रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। सरकार द्वारा बनाए गए नए मोटर कानून से नाराज बस चालकों की हड़ताल शुरू हो गई है। बिजनौर से सुबह अपने निर्धारित समय पर कुछ समय अपने गंतव्य की ओर निकलीं।

चालकों की हड़ताल की वजह से जहां-तहां बसों के पहिए थम गए। वहीं कई बसें चालकों के नहीं आने की वजह से डिपो पर ही खड़ी रहीं। उधर, अनुबंधित स्वामियों ने चक्का जाम की वजह से बसों का संचालन नहीं किया। जिससे यात्री परेशान रहे। कुछ बसें मेरठ, कुछ दिल्ली में फंस गई। नगीना में भी प्राइवेट बसों के साथ साथ सरकारी बसों के भी अधिकतर पहिए थमे।
विज्ञापन

3 of 4
बसों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala
ट्रकों और प्राइवेट बसों के पहिए थमे
परिवहन के नए कानून का विरोध शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर जिले में ट्रक और निजी बसों के संचालकों ने हड़ताल कर दी। दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली में ट्रकों की लाइन लग गई। रोडवेज स्टैंड पर अनुबंधित बसें भी खड़ी कर दी गई है।

परिवहन में नए कानून के बदलाव के विरोध में मोरना-भोपा बस यूनियन पदाधिकारी और चालक-परिचालकों ने हड़ताल कर दी। सरकार से पुराने कानून को बनाए रखने की मांग भी रखी। जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चालकों ने कहा कि पुराना कानूना ही सही है। 

खतौली में ट्रक चालकों ने चक्का जाम कर दिया। सड़क पर खड़े किए ट्रकों को  पुलिस ने जीटी रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

4 of 4
बसों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala
नए कानून के विरोध में ट्रकों और बसों के पहिए थमे
परिवहन के नए कानून के विरोध में सोमवार को शामली जिले के ट्रक और रोडवेज, प्राइवेट बसों के संचालकों ने हड़ताल शुरू कर दी। जिसके कारण परिवहन व्यवस्था गड़बड़ा गई। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली बस यूनियन और ट्रक चालक परिचालक एसोसिएशन ने सरकार से पुराने कानून को बनाए रखने की मांग की। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया गया। कहा कि हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें