फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में छाईं पश्चिमी यूपी की बेटियां: मानसी की 'बनीहुड' का बजा डंका, नैन्सी के ग्लैमर के आगे फीके पड़े सितारे

Sat, 25 May 2024 12:59 PM IST
Dimple Sirohi डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मानसी माहेश्वरी व नैन्सी त्यागी दाएं - फोटो : इंस्टाग्राम
फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बेटियों का जलवा रहा। मेरठ की मानसी माहेश्वरी ने अपनी एनीमेशन फिल्म से डंका बजाया तो वहीं बागपत के बरनावा निवासी नैन्सी त्यागी के ग्लैमर के आगे फिल्म जगत की बड़ी अदाकाराएं भी फीकी नजर आईं। दोनों ही होनहार बेटियों के बारे में विस्तार से आगे जानिए।
विज्ञापन

2 of 7
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ मानसी - फोटो : अमर उजाला

कान फिल्म महोत्सव में  मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनीमेशन फिल्म बनीहुड का जलवा कांस में डंका बजा दिया है। एक निर्देशक के रूप में उनके काम को अब पूरी दुनिया ने सराहा है। उनकी यह एनीमेशन फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल-2024 के लिए चुनी गई थी। 23 मई को इसकी स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई। जहां इस फिल्म को 'ला सिनेफ' कैटेगिरी में तीसरा प्राइज मिला है।

विज्ञापन

3 of 7
मानसी माहेश्वरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे हम अपनों को सुरक्षित करने के लिए झूठ तक का सहारा लेते हैं। कठिन समय में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए छल भी व्यवहार में शामिल हो जाता है। यही अनुभव थे जिनसे उन्हें बनीहुड का आइडिया आया। मानसी अभी ब्रिटेन में अपनी एनीमेशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

 

4 of 7
Nancy Tyagi - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
इस बार कान फिल्म महोत्सव में बागपत की बेटी नैंसी त्यागी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। फैशन डिजाइनर नैंसी वहां खुद की निर्मित ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर चलीं। नैंसी और उसकी ड्रेसेज खूब चर्चाओं में रही।
विज्ञापन

5 of 7
Nancy Tyagi - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
उत्तर पदेश के बागपत के बरनावा निवासी ट्रांसपोर्ट का कार्य कर रहे गजेंद्र त्यागी उर्फ लाला की बेटी नैन्सी त्यागी ने अपने फैशन डिजाइनिंग के दम पर विदेश तक धमाल मचा दिया है। गजेंद्र ने बताया कि नैन्सी त्यागी ने इंटर तक की पढ़ाई मेरठ के हर्रा इंटर काॅलेज से की। उसके बाद वर्ष 2020 में नैंसी त्यागी व भाई मनु त्यागी को उनकी मां माया त्यागी पढ़ाई के लिए दिल्ली के जौहरीपुर में ले जाकर रहने लगीं।

दिल्ली में ही नैन्सी त्यागी पढ़ाई करने के साथ ही फैशन डिजाइनिंग करने लगी और वह बड़े फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को देखकर घर में सिलाई करती हैं। उसके बाद उन कपड़ों को खुद ही पहनकर रील बनाती हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उसके सहारे ही वह दुनियाभर में पहचान बनाने लगीं।
विज्ञापन

6 of 7
Nancy Tyagi - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
फ्रांस से आया बुलावा तो अब वहां 20 किलो की ड्रेस से छा गई नैन्सी
नैन्सी त्यागी के विभिन्न सोशल साइट्स पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं और इसके सहारे ही अपनी बनाई ड्रेस के कारण चर्चाओं में आईं। जिससे उसको फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव से बुलावा आया। जिसमें हॉलीवुड व बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए।

वहां नैंसी त्यागी की एक हजार मीटर कपड़े से बनी 20 किलो की ड्रेस चर्चा में रही। गुलाबी रंग की इस ड्रेस को गाउन की तरह बनाया गया है। उसको पहनकर ही नैंसी कान फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर चली तो हर किसी की नजर उस पर टिक गई। अब हर तरफ नैंसी की चर्चा हो रही है। यहां तक फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी उन्हें कहा कि नैन्सी उनके लिए भी ड्रेस डिजायन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nancy Tyagi - फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
नैन्सी की रेड कारपेट वॉक के दौरान पैपराजी से बातचीत के दौरान हिंदी ने हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह ड्रेस उन्होंने खुद ही डिजाइन की है। इसमें एक हजार मीटर कपड़ा लगा है और ये एक महीने में बनकर तैयार हुई है।

उन्होंने बताया कि वह कान फेस्टिवल में साड़ी जरूर दर्शाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने साड़ी में भी अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। उन्होंने कहा कि उनका सपना इतना बड़ा तो नहीं था कि वह यहां पहुंचेंगी लेकिन वह खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें