फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: राहत की बूंदों से धड़ाम हुआ पारा, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत

Wed, 29 Apr 2026 10:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

विज्ञापन
1 of 5
वेस्ट यूपी में माैसम - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आखिरकार राहत की बूंदों ने लोगों को सुकून दिया है। मंगलवार देर रात शुरू हुई तेज हवाओं और रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तपिश से राहत मिली।

यह भी पढ़ें: Ganga Expressway Launch: प्रधानमंत्री आज हरदोई से करेंगे उद्घाटन, बिजाैली में पांच हजार लोग देखेंगे लाइव
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं और बादलों से बदला मौसम
बुधवार सुबह तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा तापमान लोगों को परेशान कर रहा था। दिन में चल रही लू और चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित हो गया था, लेकिन रात में बदले मौसम ने माहौल को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बादलों की आवाजाही जारी
सुबह के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे तेज धूप का असर कम हो गया और लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया।

4 of 5
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
2 मई तक मिला-जुला रहेगा मौसम
मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 2 मई तक मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और फिलहाल हीट वेव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
किसानों के लिए भी राहत
इस बारिश से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलने से फायदा होगा, हालांकि अत्यधिक बारिश होने पर नुकसान की संभावना भी बनी रहती है। फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें