उत्तराखंड की खूबसूरत केदारघाटी में स्थित रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक साथ सात शादियां संपन्न हुईं। बर्फबारी के बीच वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़े इस स्थान पर सात फेरे लेने का अपनी विशलिस्ट में शामिल कर रहे हैं।
इस वर्ष यहां सात शादियां हुई, जिनमें दो विवाह पश्चिम बंगाल, दो महाराष्ट्र और तीन उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए वर-वधुओं के विवाह संपन्न हुए। सभी जोड़ों ने शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर शादी को अपने जीवन का सौभाग्य बताया। त्रियुगीनारायण के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से बफबारी के बीच संपन्न हो रही शादियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की गई। मेरठ के एक जोड़े ने बर्फबारी के बीच शादी कर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया।