मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा सराय बहरीन निवासी मोहम्मद उजैद कुरैशी का जम्मू से जुड़े एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आतंकी कनेक्शन सामने आया है। इस ग्रुप में देशविरोधी और भड़काऊ पोस्ट साझा की जा रही थीं। फिलहाल उसकी तलाश में एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरों की टीमों द्वारा ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 7
मेरठ के उजैद का आतंकी कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को घर पर एटीएस और आईबी की दबिश
रविवार को जम्मू पुलिस, आईबी और एटीएस सहारनपुर की संयुक्त टीम ने उजैद के आवास पर दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। टीम ने उसके भाइयों और परिजनों से पूछताछ की और मकान पर नोटिस चस्पा कर लौट गई।
24 जनवरी को जम्मू में पूछताछ के लिए तलब
जम्मू पुलिस ने उजैद को 24 जनवरी को पूछताछ के लिए बहूफोर्ट थाने में तलब किया है। उसे पकड़ने के लिए एटीएस सहारनपुर यूनिट से भी सहयोग मांगा गया है।
4 of 7
मेरठ के उजैद का आतंकी कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
दबिश के बाद परिवार ने छोड़ा मकान
एजेंसियों की दबिश के बाद उजैद का पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में उजैद स्कूटी से घर से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
मेरठ के उजैद का आतंकी कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
अलकायदा स्लीपर सेल से जुड़े होने का शक
जानकारी के अनुसार, जिस व्हाट्सएप ग्रुप में उजैद जुड़ा था, उसके सदस्य अलकायदा स्लीपर सेल से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस मामले में 14 नवंबर 2025 को जम्मू के बहूफोर्ट थाने में बीएनएस की धारा 113(3) के तहत आतंकवादी कृत्य की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
मेरठ में दबिश
- फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले कश्मीर भी गया था उजैद
जांच में सामने आया है कि उजैद साल 2024 में कश्मीर गया था, जहां वह करीब तीन महीने रहा। उसकी व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री में लंबी बातचीत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर उजैद कश्मीर में क्या करने गया था। इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं उसने हथियार चलाने की कोई ट्रेनिंग तो नहीं ली।
फल के कारोबार से जुड़ा है परिवार
उजैद के पिता फल के आढ़ती हैं और जम्मू से फल लाकर मेरठ मंडी में व्यापार करते हैं। उजैद भी पिता के इसी कारोबार से जुड़ा हुआ था।