फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बेखौफ: शादी में नोटों के साथ उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, धड़ाधड़ दर्ज हुए मुकदमे

Thu, 26 Nov 2020 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
दूल्हे ने न मेहमानों ने लगाया मास्क - फोटो : अमर उजाला
कोरोना पर नियंत्रण को लेकर शादियों के आयोजनों के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपना चुका है। लेकिन शादियों में शामिल होने वाले मेहमान और मेजबान दोनों ही कोरोना के खौफ से बेखबर हैं।  

बुधवार को मेरठ में शादी के जश्न में कोरोना से बचाव को लेकर लापरवाही बरतने पर तकरीबन 700 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए। आगे तस्वीरों में देखें कैसे शादी में नोटों के साथ उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां: -
विज्ञापन

2 of 6
बिना मास्क नाचते लोग - फोटो : अमर उजाला
खास तौर पर पश्चिमी यूपी के जिन जनपदों में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ी है वहां स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पुलिस भी एक्शन मोड में है।

बुधवार को देवउठनी एकादशी के साथ बैंड-बाजा-बरात की शुरुआत हुई लेकिन मेजबान और मेहमान जश्न में ऐसे डूबे कि न मास्क की खबर रही, न दो गज दूरी का ध्यान। 
विज्ञापन

3 of 6
बरात - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बुधवार को एक हजार जोड़े शादी के बंधन में बंधे। कई स्थानों पर आयोजकों को बरात के साथ साथ पुलिस टीम का भी स्वागत करना पड़ा।

दरअसल, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाया और विवाह मंडपों में जाकर चेकिंग की। 

4 of 6
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने विभिन्न मंडपों में जाकर लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी तो कई जगह कार्रवाई भी की। 
विज्ञापन

5 of 6
शादी - फोटो : अमर उजाला
711 चालान, 62 मुकदमे दर्ज 
मास्क न लगाने वाले और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार को शहर में धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज हुए।

एक दिन में 62 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए है। जिसमें तीन पेट्रोल पंपों के मैनेजर भी शामिल हैं जबकि 711 लोगों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि बुधवार 62 मुकदमे शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं। सूरजकुंड रोड स्थित पेट्रोल पंप, सदर और परतापुर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें