फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी के आठ दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा काम, पति समेत अस्पताल पहुंचे ससुराल के नौ सदस्य

Wed, 13 Jul 2022 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के परिक्षितगढ़ में परिवार शादी की खुशियों में व्यस्त था कि नई नवेली दुल्हन ने पूरे ही परिवार के साथ धोखा कर डाला।
विज्ञापन
1 of 5
बेहोश हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परिक्षितगढ़ में परिवार शादी की खुशियों में व्यस्त था कि नई नवेली दुल्हन ने पूरे ही परिवार के साथ धोखा कर डाला। यहां तक कि पति समेत परिवार के नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराने पड़े। शादी के आठ दिन बाद सभी ससुराल वाले नई दुल्हन के हाथ से बना खाना खाने के लिए बेताब थे लेकिन उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा था कि दुल्हन खाने में प्रेम नहीं बल्कि जहरीला पदार्थ मिला रही है। खाना खाने के चंद घंटों बाद ही परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। 

सुबह पड़ोसी ने जानकारी लगने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं नई दुल्हन भी घर से गायब मिली। पुलिस के अनुसार नवविवाहिता घर की अलमारी का ताला तोड़कर अपने साथ नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई है। पीड़ित ने पत्नी और साले के खिलाफ तहरीर दी है। आगे विस्तार से जानें कैसे लुटेरी दुल्हन ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : Photos: हाजी याकूब पर कसा शिकंजा, सौ करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क, भारी पुलिस-फोर्स तैनात
विज्ञापन

2 of 5
बेहोश हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम नारंगपुर में पति समेत परिवार के नौ लोगों को खाने में नशीला पदार्थ देकर नवविवाहिता लाखों के जेवर व हजारों की नकदी लेकर फरार हो गई। मंगलवार सुबह पड़ोसी महिला ने परिवार के लोगों को बेहोशी की हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। 

यह भी पढ़ें : Saharanpur: बच्चों के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार, 14 घायल
विज्ञापन

3 of 5
बेहोश हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
ग्राम नारंगपुर निवासी सुबोध पुत्र इलम सिंह की शादी चार जुलाई को बुलंदशहर के नंगला कोढ़ी कलौनी जारगवान निवासी खजान सिंह की पुत्री कविता से हुई थी। 

सुबोध के चचेरे भाई जगपाल सिंह ने बताया कि पांच दिन से कविता का भाई भूदेव भी ससुराल में रह रहा था। सोमवार रात कविता ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे सुबोध, उसके भाई योगेंद्र, विनोद, बहन आकांक्षा, ससुर इलम सिंह, सास कृष्णा, रुचि, अंकुश, गायत्री बेहोश हो गए।

4 of 5
बेहोश हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नवविवाहिता अपने भाई भूदेव के साथ सेफ का ताला तोड़कर पांच जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी पाजेब, 90 हजार की नकदी, सात मोबाइल लेकर फरार हो गई। मंगलवार सुबह पड़ोसी महिला किसी काम से घर पहुंची तो सभी सदस्यों को बेहोशी की हालत में पाया। शोर सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। 
 
यह भी पढ़ें : Exclusive: कैसे पता चले दवा असरदार, ड्रग इंस्पेक्टर दो, स्टोर 4 हजार, तीन माह से नहीं आई दवाओं की सैंपल रिपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेहोश हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पति ने पत्नी कविता व साले भूदेव के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि शादी करके लूट करने वाला कोई गिरोह सक्रिय है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें