फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड पर बनी वेब सीरीज 9 जनवरी को OTT पर होगी रिलीज, पोस्टर सामने आते ही उठे सवाल

Wed, 07 Jan 2026 12:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड और नीले ड्रम कांड पर आधारित वेब सीरीज ‘हनीमून से हत्या: Why Women Kill’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। पोस्टर सामने आते ही विवाद और नाराजगी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
1 of 5
मेरठ नीला ड्रम केस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड पर आधारित एक वेब सीरीज बनाई गई है, जो 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज का नाम ‘हनीमून से हत्या: Why Women Kill’ रखा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नीला ड्रम फिर सुर्खियों में
वेब सीरीज का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। पोस्टर में दिखाया गया नीला ड्रम एक बार फिर चर्चा में है, जिसने इस हत्याकांड को देशभर में सुर्खियों में ला दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर ने दिलाई खौफनाक यादें
पोस्टर में नीले ड्रम से बाहर लटकता एक हाथ और उसके साथ नजर आता सीमेंट का मलबा, जो उस खौफनाक घटना की याद दिलाता है। इस दृश्य ने लोगों को फिर से उस दर्दनाक वारदात की ओर खींच लिया है।

4 of 5
सौरभ हत्याकांड में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
कैसे हुआ था सौरभ का मर्डर
यह घटना 3 मार्च 2025 की रात की है, जब लंदन में नौकरी करने वाले सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डालकर सील कर दिया गया। दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
वेब सीरीज को लेकर नाराजगी
वेब सीरीज को लेकर मेरठ के लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। कई लोगों का कहना है कि इतनी संवेदनशील और दर्दनाक घटना को मनोरंजन के रूप में पेश करना उचित नहीं है। पोस्टर सामने आने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी बहस का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें